spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली में ठंड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड...तापमान 3 डिग्री से नीचे, UP-हरियाणा...

दिल्ली में ठंड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड…तापमान 3 डिग्री से नीचे, UP-हरियाणा में भी बढ़ी सर्दी की मार

fok-media-samman-samaroh


Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में सर्दी का प्रकोप चरम पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 3डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरने के साथ ही घना कोहरा और पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है, जो अगले दो दिनों तक जारी रह सकती है।


दिल्ली में मौसम का हाल


दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.9डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे कम स्तर है। सफदरजंग में 4.0डिग्री, जबकि अन्य इलाकों में 4.2से 4.8डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। IMD के अनुसार, हिमालय से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट की संभावना है, जिससे दिन के समय भी ठंड का एहसास बढ़ रहा है। घने कोहरे ने विजिबिलिटी को शून्य के करीब पहुंचा दिया है, जिससे उड़ानें, ट्रेनें और सड़क यातायात प्रभावित हो रहा है।


IMD ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है, जहां दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रह सकता है। अगले 5दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा, जो दैनिक गतिविधियों को प्रभावित करेगा।


उत्तर प्रदेश में ठंड ने बढ़ाई परेशानी


उत्तर प्रदेश में भी ठंड का असर तीव्र है। अयोध्या में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है, जबकि गोरखपुर, वाराणसी और लखनऊ में न्यूनतम तापमान 5-8डिग्री के बीच दर्ज किया गया। IMD ने राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कोल्ड वेव की चेतावनी दी है, जहां रात के समय तापमान 3-7डिग्री तक गिर सकता है। किसानों को फसलों पर असर पड़ने की आशंका है और कई जिलों में स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी हो सकते हैं।


हरियाणा में सर्द हवाओं का सितम


हरियाणा के हिसार, करनाल और रोहतक जैसे इलाकों में तापमान 3.1 से 5 डिग्री तक गिर गया है। अंबाला में 5.5 डिग्री, जबकि सिरसा में 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ी इलाकों से आने वाली ठंडी हवाओं ने राज्य में ठंड को और तीखा बना दिया है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले दो दिनों में यहां कोल्ड वेव और घना कोहरा जारी रहेगा, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular