spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली में गैंगस्टरों की खुली चुनौती, बिजनेसमैन के घर के बाहर फायरिंग;...

दिल्ली में गैंगस्टरों की खुली चुनौती, बिजनेसमैन के घर के बाहर फायरिंग; लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक

fok-media-samman-samaroh


Delhi Firing News: दिल्ली पुलिस अपराधियों और संगठित गिरोहों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है, लेकिन इसके बाद भी गैंगस्टरों के हौसले कम होते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा घटनाओं से साफ हो गया है कि अपराधी पुलिस कार्रवाई से बेखौफ होकर खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इससे दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।


वहीं, पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर में 12 जनवरी की रात करीब 12:30 बजे एक बिजनेसमैन के घर के बाहर अचानक हवाई फायरिंग की गई। गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। गनीमत रही कि इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ।


पुलिस कर रही जांच


पुलिस की जानकारी के अनुसार, इस घटना के पीछे कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गैंग की ओर से बिजनेसमैन से करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी गई थी। जब पीड़ित ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो उसे डराने और दबाव बनाने के लिए फायरिंग करवाई गई। पुलिस इसी एंगल से पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।


क्या था गैंग का उद्देश्य


जानकारी के अनुसार, ये फायरिंग पूरी तरह से एक्सटॉर्शन के मकसद से की गई थी। गैंग का उद्देश्य बिजनेसमैन और उसके परिवार में डर का माहौल बनाना था। हवाई फायरिंग के माध्यम से ये साफ संदेश देने की कोशिश की गई कि अगर फिरौती की मांग पूरी नहीं हुई, तो आगे और बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा सकता है।

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बिजनेसमैन और उसके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घर के बाहर AK-47 से लैस दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा इलाके में लगातार गश्त की जा रही है ताकि किसी भी तरह की दोबारा वारदात को रोका जा सके।


पुलिस की जानकारी के अनुसार, आज दिल्ली में दो अलग-अलग जगहों पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी फायरिंग की घटनाएं सामने आई हैं। इसके बाद पूरे पुलिस महकमे को अलर्ट पर रखा गया है। गैंगस्टरों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए जांच तेज कर दी गई है और आने वाले दिनों में इस मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

ऑपरेशन गैंग बस्ट


बता दें कि हाल ही में दिल्ली पुलिस ने संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए ‘ऑपरेशन गैंग बस्ट’ चलाया था। यह ऑपरेशन लगातार 48 घंटे तक चला, जिसमें स्पेशल सेल, वेस्ट और नॉर्थ रेंज की टीमें शामिल रहीं। इस दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर 800 से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बावजूद ताजा घटनाएं पुलिस के सामने नई चुनौती बनकर उभरी हैं। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular