spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली-UP-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया तेज...

दिल्ली-UP-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट

fok-media-samman-samaroh


IMD Rain Forecast: मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई हिस्सों में अचानक मौसम बदलाव की चेतावनी दी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश इन सात राज्यों में अगले 24से 48घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश, ओले गिरने और 30-40किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं का अनुमान है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह बदलाव आ रहा है, जिससे तापमान में 2-4डिग्री की गिरावट और कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।


IMD के ताजा बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली-NCR पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में घना कोहरा पहले से छाया हुआ है, जिससे सुबह की दृश्यता बेहद कम हो गई है। अमृतसर, पटियाला, बरेली और बिलासपुर जैसे इलाकों में विजिबिलिटी 50मीटर से भी कम दर्ज की गई। अब इस कोहरे के बाद बारिश और ओलों का दौर शुरू होने वाला है, जो फसलों के लिए चुनौती पैदा कर सकता है।


किन-किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असर? 


दिल्ली-NCR और हरियाणा: हल्की बारिश के साथ 30-40किमी/घंटा की हवाएं चलेगी। साथ ही. ओले गिरने की आशंका भी जताई जा रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान 2-3डिग्री गिर सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भागों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। राजस्थान के पूर्वी हिस्से में ओले तो पंजाब में हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी, जबकि निचले इलाकों में ओले का अलर्ट जारी किया है।


मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, यह सिस्टम 26-27 फरवरी तक सक्रिय रहेगा। 27-28 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। हालांकि, मैदानी इलाकों में यह बदलाव अस्थायी होगा और इसके बाद तापमान फिर से बढ़ने की उम्मीद है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular