Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली-NCR में लोगों को मिली गर्मी से राहत, तेज हवाओं के साथ...

दिल्ली-NCR में लोगों को मिली गर्मी से राहत, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश

fok-media-samman-samaroh


Heavy Rain In Delh-NCR: दिल्ली-NCRके लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार को शाम होते ही तेज हवाओं के साथ भयंकर बारिश ने आम लोगों को काफी राहत दी है। हालांकि, थोड़ी देर बारिश के बाद मौसम सामान्य हो गया। लेकिन लोगों को गर्मी से राहत मिली। बता दें, आईएमडी के मुताबिक अगले 5 दिनों में पूर्वी और मध्य भारत के इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में बारिश की उम्मीद है।


15 मई से लेकर 23 मई तक इल इलाकों में भारी बारिश


आईएमडी का पूर्वानुमान है कि 15 मई से लेकर 23 मई तक पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश के साथ-साथ तेज हवा भी चलेगी। इसके अलावा आगामी दिनों में सिक्किम में गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में इस सप्ताह झमाझम बारिश होगी। बारिश का सबसे ज्यादा असर असम, मेघालय और त्रिपुरा में दिख सकता है।इसके अलावा 15 से 19 मई के बीच असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं आज (16 मई) अरुणाचल प्रदेश में गरज चमक और तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular