spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH'दबाव चाहे जितना हो, भारत बनाएगा अपनी राह', गुजरात में PM मोदी...

‘दबाव चाहे जितना हो, भारत बनाएगा अपनी राह’, गुजरात में PM मोदी का संदेश

fok-media-samman-samaroh


PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अगस्त को गुजरात के अहमदाबाद में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और भारत की आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। उन्होंने कहा ‘दुनिया में आर्थिक स्वार्थ की नीतियां चल रही हैं, लेकिन दबाव कितना भी आए, हम रास्ता निकालेंगे।


PM मोदी का गुजरात दौरा


दरअसल, PM मोदी ने अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान अहमदाबाद के खोडलधाम मैदान में 5,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में रेलवे, सड़क और बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। जैसे 65 किलोमीटर महेसाणा-पालनपुर रेल लाइन का दोहरीकरण, 37 किलोमीटर कलोल-कडी-कटोसन रोड रेल लाइन और 40 किलोमीटर बेचराजी-रानुज रेल लाइन का गेज परिवर्तन। इसके अलावा उन्होंने हंसलपुर में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का उद्घाटन किया और 100 देशों को बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्यात को हरी झंडी दिखाई।


आत्मनिर्भर भारत का दिया संदेश


इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर जोर देते हुए कहा कि दुनिया अस्थिरता के दौर से गुजर रही है और ऐसे में भारत के पास आत्मनिर्भर बनने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा ‘हमारी सरकार का ध्यान अधिकतम रोजगार के अवसर पैदा करने पर है। स्किल इंडिया मिशन, स्टार्टअप इंडिया, और मुद्रा योजना जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम युवाओं को सशक्त बना रहे हैं।’उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भारत की युवा शक्ति वैश्विक मांग को पूरा करने में सक्षम है, क्योंकि कई देश बढ़ती उम्र की आबादी की समस्या से जूझ रहे हैं।


गुजरात मॉनसून पर जताया दुख


पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा ‘मॉनसून के इस सीजन में गुजरात में भी कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। देश में भी जिस प्रकार से बादल फटने की एक के बाद एक घटनाएं हो रही हैं। जब टीवी पर विनाशलीला देखते हैं, तो अपने आप को संभालना मुश्किल हो जाता है। मैं सभी प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’ उन्होंने आगे कहा कि प्रकृति का ये प्रकोप पूरे मानव जाति और देश के लिए चुनौती बना हुआ है। केंद्र सरकार सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर राहत और बचाव के काम में जुटी हुई है।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular