Bulldozer Action In Taimur Nagar: दिल्ली के तैमूर नगर में बड़े स्तर पर बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है। कोर्ट के आदेश के बाद करीब 100 से अधिक अवैध निर्माणों पर बुलोडजर चलाया जाएगा। ये सभी अवैध घर नाले के किनारे पर बनाए गए थे। तैमूर नगर नाले के जीणोद्धार में इन अवैध अतिक्रमण के कारण परेशानी आ रही थी,जिसके बाद इन्हें धवस्त करने की प्रक्रिया शुरु की गई। इस दौरान DDA के कई अधिकारियों के साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान मौके पर मौजूद रहे।
अवैध बांग्लादेशियों के इलाके पर कार्रवाई
गौरतलब है कि तैमूर नगर के आईजी कैंप के जिस इलाके पर सोमवार को बुलडोजर की कार्रवाई की गई, उस इलाके में पुलिस ने अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ तीन बार ड्राइव चला चुकी है। इसी इलाके में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को दिल्ली में शह देने वाला मास्टरमाइंड चांद मियां ने अपना ठिकाना बना रखा था।
कोर्ट के फैसले के बाद कार्रवाई
तैमूर नगर के नाले के बगल में बने अवैध घरों को तोड़ने के लिए DDA हाई कोर्ट पहुंची थी। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने निर्देश दिया था कि वह दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में तैमूर नगर नाले के जीर्णोद्धार में बाधा डालने वाले सभी निर्मित ढांचों को पांच मई से गिराना शुरु कर दें। साथ ही न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह और पीएम अरोड़ा की बेंच ने यह भी निर्देश दिया था कि नाले से गाद निकालने और कचरा साफ करने का काम जल्दी से पूरा हो। कोर्ट ने इस बात को ध्यान में रखने को कहा था कि धवस्तीकरण के समय अवैध घरों का हिस्सा नाले में ना गिरे।









