spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHतिरुवनंतपुरम में बीजेपी ने LDF का किले को किया ध्वस्त, पीएम मोदी...

तिरुवनंतपुरम में बीजेपी ने LDF का किले को किया ध्वस्त, पीएम मोदी ने दी बधाई

fok-media-samman-samaroh


Kerala Local Body Elections: केरल स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में ऐतिहासिक जीत हासिल की। इस जीत के बाद वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) से सत्ता छीन गई। ये वही निगम है, जिस पर LDF पिछले चार दशकों से ज्यादा समय तक लगातार सत्ता में बना था। राजधानी में ये सत्ता परिवर्तन वाम मोर्चे के लिए इसे बड़ा राजनीतिक झटका कहा जा रहा है।


क्यों है ये सीट अहम?


तिरुवनंतपुरम न सिर्फ केरल की प्रशासनिक राजधानी है, बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी काफी अहम क्षेत्र माना जाता है। इसी लोकसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर लगातार चार बार सांसद चुने जा चुके हैं, जिससे ये क्षेत्र लंबे समय से कांग्रेस और वाम मोर्चे के प्रभाव वाला माना जाता है। ऐसे में नगर निगम में बीजेपी की जीत ने सभी को चौंका दिया।


जनता के बदलते मूड का परिणाम


बीजेपी ने इस जीत को ऐतिहासिक और निर्णायक जनादेश कहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि ये परिणाम केरल में बीजेपी के बढ़ते संगठनात्मक आधार और जनता के बदलते मूड का रिजल्ट है। पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और इसे केरल में बीजेपी के लिए भविष्य की राजनीति का मजबूत आधार माना जा रहा है।


पीएम मोदी ने पूरे शहर का किया धन्यवाद


तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शहर की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पुरे शहर का धन्यवाद किया। पीएम मोदी ने इस जनादेश को केरल की राजनीति में एक वॉटरशेड मोमेंट करार देते हुए कहा कि तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बीजेपी-एनडीए को मिला समर्थन इस बात का संकेत है कि राज्य के लोग मानते हैं कि केरल की विकासात्मक आकांक्षाओं को केवल बीजेपी ही पूरा कर सकती है। इसके साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी तिरुवनंतपुरम जैसे जीवंत शहर के विकास के लिए काम करेगी और आम लोगों के लिए ‘Ease of Living’ को और बेहतर बनाएगी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular