spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHतिरुवनंतपुरम को मिला पहला BJP मेयर, वीवी राजेश ने रिटायर्ड DGP आर...

तिरुवनंतपुरम को मिला पहला BJP मेयर, वीवी राजेश ने रिटायर्ड DGP आर श्रीलेखा को दी मात

fok-media-samman-samaroh


Thiruvananthapuram BJP Mayor VV Rajesh:केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में आज 26 दिसंबर को एक नया राजनीतिक अध्याय लिखा गया, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वीवी राजेश को मेयर चुना गया। यह पहली बार है जब भाजपा ने तिरुवनंतपुरम निगम पर कब्जा किया है, जिसने सीपीआई(एम)-नीत लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) की 45 साल पुरानी सत्ता को समाप्त कर दिया। वी.वी. राजेश ने 51 वोट हासिल किए, जिसमें भाजपा के 50 काउंसलरों के अलावा एक निर्दलीय का समर्थन शामिल था।


कौन हैं वी.वी. राजेश?


बता दें, 50 वर्षीय वी.वी. राजेश पेशे से एक वकील हैं और भाजपा में लगभग तीन दशकों से सक्रिय हैं। उन्होंने 1996 में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और पार्टी के विभिन्न पदों पर काम किया। वे भाजपा युवा मोर्चा के राज्य अध्यक्ष रह चुके हैं, तिरुवनंतपुरम जिला अध्यक्ष के रूप में सेवा दी है और वर्तमान में पार्टी के राज्य सचिव हैं। 2025 के स्थानीय चुनावों में उन्होंने कोडुंगनूर वार्ड से 515 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जो उनका दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले 2021 के केरल विधानसभा चुनाव में उन्होंने वट्टियूरकावु सीट से चुनाव लड़ा और 39,596 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे, जहां CPIM के उम्मीदवार ने उन्हें 21,515 वोटों से हराया।


भाजपा की राज्य और जिला इकाइयों की बैठक


इस चुनाव में एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब रिटायर्ड डीजीपी आर श्रीलेखा को मेयर पद के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा था। केरल की पहली महिला आईपीएस अधिकारी श्रीलेखा को पार्टी के कुछ वर्गों से समर्थन मिला, लेकिन आंतरिक चर्चाओं के बाद राजेश को ही चुना गया। पार्टी यह फैसला भाजपा की राज्य और जिला इकाइयों की लंबी बैठकों के बाद लिया गया, जहां राज्य महासचिव एस सुरेश ने राजेश को मेयर और महिला काउंसलर आशा नाथ को डिप्टी मेयर उम्मीदवार घोषित कियामालूम हो कि 2025 के केरल स्थानीय निकाय चुनाव 9 और 11 दिसंबर को दो चरणों में हुए। भाजपा ने तिरुवनंतपुरम निगम में 50 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस-नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने अपनी सीटें दोगुनी कर लीं।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular