Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHतहव्वुर राणा के प्रर्त्यपण पर कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, कहा- केवल...

तहव्वुर राणा के प्रर्त्यपण पर कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, कहा- केवल एक राजनीतिक हथकंडा है

fok-media-samman-samaroh


Bihar News: पूर्व छात्रों के नेता कन्हैया कुमार ने राणा के प्रर्त्यपण को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने इस बीजेपी की एक सोची-समझी चाल करार दिया है। कन्हैया ने कहा, “यह प्रर्त्यपण केवल एक राजनीतिक हथकंडा है, जिसका उद्देश्य विपक्ष को कमजोर करना है। बीजेपी इस मामले का उपयोग कर रही है ताकि वह अपने द्वारा फैलाए गए डर एवं असुरक्षा के माहौल को और बढ़ा सके। उन्होंने कहा कि तहव्वुर का प्रत्यर्पण कोई कूटनीतिक सफलता नहीं है, यह जनता के मुद्दों को भटकाने की बीजेपी की एक कोशिश है।


आपको बता दें कि बिहार में बेरोजगारी और पलायन के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने बड़ा अभियान शुरू किया है। पटना के सदाकत आश्रम में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस युवाओं के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरेगी। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात कही।


युवाओं से कन्हैया कुमार ने की अपील


बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय, सदाकत आश्रम, पटना में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा के उद्देश्यों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद बिहार के युवाओं को रोजगार दिलाना और राज्य से हो रहे भारी पलायन को रोकना है।कन्हैया कुमार ने साफ किया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अब सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि समाधान की राजनीति करेगी। युवाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे इस अभियान में जुड़कर बिहार के विकास में भागीदार बनें।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular