spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHटेक्सटाइल सेक्टर को बड़ा उपहार दे सकता है अमेरिका, शून्य हो सकता...

टेक्सटाइल सेक्टर को बड़ा उपहार दे सकता है अमेरिका, शून्य हो सकता है टैरिफ, पीयूष गोयल ने दिया बड़ा बयान

fok-media-samman-samaroh


India-US Trade Deal: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पलटवार करते हुए कहा कि , “राहुल गांधी झूठ का पुलिंदा हैं। वो पूरी तरह से गलत बातें फैलाते हैं। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि US-इंडिया ट्रेड डील में भारत के हितों और भारतीय किसानों के हितों को संरक्षित रखा गया है। इसी बीच अमेरिका की तरफ से एक बड़ी सौगात मिलती हुए दिख रही है। साथ ही अमेरिका अब रियायतें बढ़ाने वाला है। इसका खुलासा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने खुद किया है।


पीयूष गोयल ने कहा कि बांग्लादेश के तर्ज पर भारत के कपड़ा सेक्टर को अभी अमेरिका से और लाभ मिल सकते हैं। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का यह बयान ऐसे समय आया है जब ट्रेड डील को लेकर देश में विपक्ष सरकार पर जमकर निशाना साध रहा है। इसी बीच अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर देश में आज कई संगठनों ने बंद का ऐलान किया है।  वाणिज्य मंत्रीपीयूष गोयल पर निशाना साधाते हुए कहा कि जिस प्रकार बांग्लादेश को यह सुविधा मिली है कि अगर अमेरिका से कच्चा माल खरीदा जाता है और उसे संसाधित करके कपड़ा तैयार करके फिर इसका निर्यात किया जाता है, तो उस पर कोई टैरिफ नहीं लगता है। उन्होंने कहा कि भारत को भी यही सुविधा मिलेगी।


केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारतीय किसानों के अधिकांश उत्पाद हमारी डेयरी, पोल्ट्री, चावल, गेहूं, सोयाबीन और मक्का, केला, स्ट्रॉबेरी, चेरी, संतरा, सब्जियां, इथेनॉल, तंबाकू, मीट, दालें, बाजरा, रागी, किसानों का लगभग 90-95% उत्पाद US ट्रेड डील से बाहर है और जो भारत की आवश्यकताएं हैं, जिसे हम आज भी इंपोर्ट करते हैं, जिससे हमारे देश के किसानों को कोई हानि नहीं होगी, हमने ऐसी चीज़ों को अमेरिका के लिए सोची-समझी रणनीति के तहत सोच-समझकर खोला है।


किसानों को लाभ होगा- पीयूष गोयल


पीयूष गोयल ने कहा कि वो भी देश को लाभ देगा। एक तरह से किसानों के हितों में एक बहुत अच्छी US ट्रेड डील हुई है लेकिन राहुल गांधी संसद में बैठकर इसके बारे में झूठ बोलते हैं और उसे ऑथेंटिकेट भी नहीं करते। मैं उनकी निंदा करता हूं। राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और उनके अन्य साथी दल, वो सभी विकास के खिलाफ हैं। वे देश को तेजी से आगे बढ़ते हुए नहीं देख पा रहे हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular