spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH'जर्जर पेड़ों को हटाया जाए या उन्हें कहीं और लगाएं', CM रेखा...

‘जर्जर पेड़ों को हटाया जाए या उन्हें कहीं और लगाएं’, CM रेखा गुप्ता के सख्त निर्देश

fok-media-samman-samaroh


Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कालकाजी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के दौरान एक पेड़ के मोटर साइकिल पर गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सभी सड़क स्वामित्व वाले विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि वे ऐसे पेड़ों की पहचान करें, जो लोगों की जान के लिए खतरा बन सकते हैं। उन्होंने विभागों को यह भी आदेश जारी किया है कि वे नियमानुसार ऐसे पेड़ों की छंटाई, हटाने या प्रतिरोपण का कार्य करें। 


असुरक्षित और जर्जर पेड़ पर बोलीं CM रेखा गुप्ता


सीएम रेखा गुप्ता के अनुसार मॉनसून के मौसम में भारी बारिश व तेज हवाओं के चलते सड़क किनारे या सार्वजनिक स्थलों पर अत्यधिक बड़े, असुरक्षित या जर्जर पेड़ लोगों की सुरक्षा व संपत्ति आदि के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं। इसलिए समय रहते ऐसे पेड़ों की छंटाई, देखरेख या स्थानांतरण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पेड़ों का उचित रखरखाव न केवल पेड़ों के गिरने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकेगा बल्कि यातायात को सुचारु रखेगा और बिजली तथा अन्य आवश्यक सेवाओं को होने वाले नुकसान को भी कम करेगा।


दिल्लीवासियों की सुरक्षा को दी प्राथमिकता


उन्होंने स्पष्ट कहा कि दिल्लीवासियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और जनता सुरक्षित वातावरण में जीवन व्यतीत कर सके। इसलिए संबद्ध विभागों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक विभाग और एजेंसियों में जिम्मेदार अधिकारियों को नामित किया जाए जो इस कार्य की निगरानी करेंगे, सुरक्षा मानकों के अनुरूप छंटाई सुनिश्चित करेंगे और समय पर कार्य पूरा होने की रिपोर्ट देंगे। मुख्यमंत्री का यह भी कहना है कि जिन इलाकों में पदयात्रियों या वाहनों की संख्या ज्यादा हो, वहां पेड़ों की छंटाई को प्राथमिकता दी जाए।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular