spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHजम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना को मिली बड़ी सफलता, आतंकियों का ठिकाना किया...

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना को मिली बड़ी सफलता, आतंकियों का ठिकाना किया ध्वस्त

fok-media-samman-samaroh


Kupwara Terrorist Hideout: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भारतीय सेना के जवानों ने आतंकियों के एक ठिकाने से हथियार और अन्य साजो सामान बरामद किया है। इसके बाद जवानों ने आतंकी ठिकाने को भी नष्ट कर दिया है। जानकारी के अनुसार, यह आतंकी ठिकाना हफरुदा के द्रुड जंगल में बना हुआ था। यह इलाका गुलाम जम्मू-कश्मीर की तरफ से घुसपैठ करने वाले आतंकियों द्वारा घाटी के भीतरी इलाकों में जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।


सेना को मिली थी आतंकियों की सूचना।


सेना की 02 राजपूत यूनिट के जवानों ने आज सुबह द्रुड में एक विशेष सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान उन्होंने जंगल में एक जगह बने भूमिगत आतंकी ठिकाने का पता लगाया। उन्होंने वहां से एक आरपीजी और आरपीजी ग्रेनेड के अलावा एक एसॉल्ट राइफल, एक पिस्तौल और अन्य साजो सामान बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने सुरक्षाबलों को आते देख लिया हो और वे वहां से भाग निकले हों।


सेना के जवान हैं चौकन्ना


वहीं, अधिकारियों का कहना है कि जवानों ने बाद में आतंकी ठिकाने को नष्ट कर दिया। उन्होंने जंगल में आतंकियों के छिपे होने की आशंका को देखते हुए तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है, ताकि एक बार फिर से देश और उनके जवानों को किसी भी तरह का नुकसान न हो।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular