spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHजम्मू-कश्मीर के पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने जवाबी फायरिंग...

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने जवाबी फायरिंग कर खदेड़ा

fok-media-samman-samaroh


Suspected Drone In Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक बार फिर से पाकिस्तान ने नापाक चाल चली है। रविवार यानी 1 मार्च को तड़के डिगवार इलाके में तैनात भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन को देखते ही तुरंत जवाबी फायरिंग की।


बता दें कि पाकिस्तानी ड्रोन लगभग सुबह 6बजे भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ। जिसे सेना ने दर्जनभर राउंड फायर वापस लौटने पर मजबूर कर दिया। सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, ड्रोन गोलीबारी से बच निकला लेकिन, पीओके की तरफ वापस चला गया।


पुंछ में पाकिस्तानी ड्रोन


यह घटनाक्रम सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि ड्रोन का इस्तेमाल अक्सर हथियार, नशीले पदार्थ या जासूसी के लिए होता है। पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद भारतीय सेना ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया है, ताकी यह सुनिश्चित किया जा सके कि ड्रोन द्वारा कोई हथियार या प्रतिबंधित सामाग्री न छोड़ी गई हो।


पाकिस्तान-अफगानिस्तान में तनाव


इसके अलावा, पूरे पुंछ सेक्टर में निगरानी तेज कर दी गई है। सेना और सुरक्षाबल सतर्कता के साथ आने वाले परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं। ताकी सीमा सुरक्षा सुनिश्चित किया जा सके और किसी भी साजिश को नाकाम किया जा सके। बता दें कि पाकिस्तान एक मोर्चे पर अफगानिस्तान से युद्ध कर रहा है, तो दूसरी तरफ भारत में ड्रोन भेज रहा है। मौजूदा स्थिती से विपरित पाकिस्तानी सरकार अपनी जनता की भलाई छोड़ दूसरे देशों में नापाक हरकत कर रहा है। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular