Tuesday, May 5, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHजम्मू कश्मीर और गुजरात में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर...

जम्मू कश्मीर और गुजरात में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

fok-media-samman-samaroh


Earthquake In Gujurat And JK: आज सुबह गुजरात और जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सूत्रों की मानें तो शनिवार तड़के उत्तरी गुजरात में भूकंप आया है। जिसकी तीव्रता 3.4मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप के झटके हल्के थे। बावजूद इसके कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं, जम्मू कश्मीर में भी भूकंप आया। इसकी तीव्रता 2.7रही। बताया जा रहा है कि इस भूकंप का केंद्र सतह के काफी नीचे था। इसी वजह से भूकंप के झटके हल्के रहे।


इसके अलावा लेह-लद्दाख में भी भूकंप भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिसकी तीव्रता 3.9मापी गई है। फिलहाल, इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। 


क्यों आते हैं भूकंप?


दरअसल, धरती की मोटी परत जिसे क्टोसनिक प्लेट्स कहा जाता है, वह अपनी जगह से खिसकती रहती है। ये प्लेधट्स अमूमन हर साल करीब 4-5मिमी तक अपने स्थान से खिसक जाती हैं। ये क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर , दोनों ही तरह से अपनी जगह से हिल सकती हैं। इस क्रम में कभी कोई प्लेट दूसरी प्लेट के निकट जाती है तो कोई दूर हो जाती है। इस दौरान कभी-कभी ये प्लेट्स एक-दूसरे से टकरा जाती हैं। ऐसे में ही भूकंप आता है और धरती हिल जाती है। ये प्लेटें सतह से करीब 30-50किमी तक नीचे हैं।


कैसे करें बचाव?


अगर अचानक भूकंप आ जाए तो घर से बाहर खुले में निकल जाएं। यदि आप घर में फंस गए हों तो बेड या मजबूत टेबल के नीचे छिप जाएं। घर के कोनों में खड़े होकर भी खुद को बचा सकते हैं। भूकंप आने पर लिफ्ट का प्रयोग बिल्कुल न करें। खुले स्थान में जाएं, पेड़ व बिजली की लाइनों से दूर रहें। इसके अलावे भूकंप रोधी मकान भी उतने ही जरूरी होते हैं। यह हालांकि बहुत महंगा नहीं होता, पर इसे लेकर लोगों में जागरूकता की कमी के कारण अक्स र लोग इसकी अनदेखी कर बैठते हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular