spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHछठमय होने को तैयार राजधानी! सीएम रेखा गुप्ता ने पोचनपुर में पूजा...

छठमय होने को तैयार राजधानी! सीएम रेखा गुप्ता ने पोचनपुर में पूजा घाट का किया निरीक्षण

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज 24अक्टूबर 2025को द्वारका सेक्टर-23बी स्थित पोचनपुर छठ पूजा समिति के घाट का निरीक्षण किया। सीएम ने घाट पर चल रही तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री का स्पष्ट कहना है कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से छठ महापर्व की तैयारियां अब लगभग अंतिम चरण में हैं। यमुना तट पर 17मॉडल छठ घाटों का निर्माण किया जा रहा है, साथ ही पूरी दिल्ली में 1000से अधिक छठ स्थलों पर समितियों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सरकार सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे टेंट, बिजली, स्वच्छता, शौचालय, सुरक्षा और पेयजल उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि यमुना किनारे बनाए जा रहे मॉडल घाटों पर इस बार की छठ पूजा का दृश्य भव्य और दिव्य होगा।


स्थानीय निवासियों सीएम का किया स्वागत


स्थानीय निवासियों एवं छठ पूजा समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का हार्दिक स्वागत और सम्मान किया तथा छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर दिल्ली सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने भी उपस्थित नागरिकों से बात चीत करी और उनके सुझावों एवं आवश्यकताओं को ध्यान से सुना। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था का नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सहयोग का प्रतीक है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक श्रद्धालु को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण प्राप्त हो।


मुख्यमंत्री ने खुद घाट की रंगाई-पुताई के कार्य में श्रमदान


निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने खुद घाट की रंगाई-पुताई के कार्य में श्रमदान किया, जिससे स्थानीय लोगों में उत्साह और प्रेरणा का वातावरण बना। मुख्यमंत्री ने कहा कि “जब जनप्रतिनिधि और जनता मिलकर किसी आयोजन की तैयारी करते हैं, तो वह केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता और सहभागिता का उत्सव बन जाता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मां यमुना की सफाई का कार्य पिछले आठ महीनों से युद्ध स्तर पर जारी है। सरकार ने यमुना को स्वच्छ और अविरल बनाने का संकल्प लिया है और यह एक सतत प्रक्रिया है, जिसे तब तक जारी रखा जाएगा जब तक मां यमुना पूर्ण रूप से स्वच्छ न हो जाएं।”


आगे सीएम ने कहा कि अब इस प्रयास के परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। यमुना की सफाई के अभियान में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकारों के साथ-साथ केंद्र सरकार का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यमुना सफाई के लिए सभी स्तरों से मिल रहा सहयोग इस कार्य को और सशक्त बना रहा है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular