Tuesday, May 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHचलती कार बनी आग का गोला! महिला की गई जान; परिजनों ने...

चलती कार बनी आग का गोला! महिला की गई जान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

fok-media-samman-samaroh


Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सागर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चलती कार में आग लगने कारण एक महिला की मौत हो गई। हालांकि, महिला के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।


मामला सागर के गढ़ाकोटा रोड का है। इस घटना में महिला का पति सुरक्षित बच गया। बताया जा रहा है कि ये घटना सुबह 4 बजे हुई। जहां चलती कार में अचानक आग लग गई। वहीं, घटना की सूचना ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जिसके कारण पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।


मृतका के भाई ने क्या कहा


मृतका सीमा कुर्मी के भाई लोकेश पटेल ने कहा कि उनकी बहन गढ़ाकोटा में रहती थीं। शनिवार यानी 21 मार्च को करीब 4 बजे उनके जीजा डॉ नीलेश कुर्मी का फोन आया है। जिसमें उन्होंने बताया कि सीमा को हार्ट अटैक आया था और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। लोकेशन के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही वो भी अस्पताल के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान उन्हें दूसरा फोन आया कि सानौधा के पास एक्सडींट हो गया है। कुछ देर बाद एक और कॉल आया जिसमें कहा गया है कि कार में आग लग गई है और सीमा जल गई हैं।


परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


वहीं, इस घटना को लेकर परिवार ने संदेह जताया है। लोकेश पटेल का आरोप है कि सीमा और उसके पति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। उन्होंने आशंका जताई की पहले सीमा को बेहोश किया गया या उनकी हत्या की गई और बाद में उन्हें कार में ले जाकर घटना को हादसे में बदलने की कोशिश की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिससे घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular