spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHचंपावत में मातम में बदली शादी की खुशियां, 200 मी गहरी खाई...

चंपावत में मातम में बदली शादी की खुशियां, 200 मी गहरी खाई में गिरी कार, मां-बेटे समेत पांच की मौत

fok-media-samman-samaroh


Lohaghat Road Accident: उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में बागधारा (घाट)के पास बारात का वाहन 200मी गहरी खाई में गिरने से 5 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। और पांच लोगों के घायल हो गए है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस एसडीआरएफ व फायर की टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंची तथा ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे जिनके द्वारा 5घायलों को खाई से निकाल कर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा गया है।


थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने बताया बारात पिथौरागढ़ जिले के शेराघाट के किलोटा गांव से बबलू की बारात चंपावत के बालातड़ी गांव आई हुई थी। वापसी में लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में बाघधार के पास बारात का बोलेरो वाहन यूके 4 tb 2074लगभग 200मीटर गहरी खाई में गिर गया ।जिसमें 5लोगों की मौत हो गई है। थानाध्यक्ष ने बताया घायलों को खाई से निकालकर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया घटना रात 2:30बजे के लगभग की है। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी व उपचार कर रहे डॉक्टर अजीम ने बताया 5घायलों को अस्पताल लाया गया था जिसमें एक की गंभीर हालत को देखकर जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है। दुर्घटना में धीरज पुत्र प्रकाश चंद्र निवासी रुद्रपुर, राजेश पुत्र उमेश चंद्र जोशी लाखतोली, चेतन चौबे  5वर्ष पुत्र सुरेश चौबे निवासी दिल्ली, भास्कर पांडा किलोटा, वाहन चालक देवदत्त (38) पुत्र रामदत्त निवासी सल्ला भाटकोट शेरा घाट, घायल हो गए जिसमें से भास्कर पंडा को चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। वही दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है पुलिस का रेस्क्यू अभियान जारी है।


मां बेटे सहित कुल पांच लोगों की मौत


थानाध्यक्ष ने बताया दुर्घटना में मां भावना चौबे और उनके 6वर्षीय बेटे प्रियांशु, प्रकाश चंद्र (40)निवासी बिलासपुर , केवल चंद्र उनियाल (35), सुरेश चंद्र नौटियाल (32)निवासी पंतनगर की  मौत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में मां बेटे सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना का कारण वाहन चालक का नशे में होना बताया जा रहा है। दुर्घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। वही रेस्क्यू अभियान में होटल स्वामी मदन सामंत व शिक्षक मनोज पंत के द्वारा सहयोग किया गया।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular