Waqf Amendment Bill: लोकसभा में बुधवार रात को वक्फ संशोधन बिल पास हो गया है। रात करीब एक बजे विपक्षी दलों के कड़े विरोध के बीच वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को पारित कर दिया। इस बिल के पक्ष में 288 सांसदों ने वोट किया। जबकि इसके विरोध में 232 वोट डाले गए। इसके बाद आज इस विधेयक को राज्यसभा में पेश किया जाएगा।









