Buxar Triple Murder: बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम पर है। आए दिन सूबे में अपराधियों का ताड़व देखने को मिलता रहता है। इस बीच शनिवार को अहले सुबह बक्सर गोलियों की तड़तड़हाट से गूंज गई। जिले में राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अहियापुर में जमकर गोलियां चलीं, जिसमें कुल तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दो घायलों को इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, इस विवाद शुरुवात बालू गिराने को लेकर हुई। फिर मामला बिगरता चला गया और इसमें तीन लोगों की जान चली गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा बक्सर, बालू विवाद में तीन की हत्या
RELATED ARTICLES









