Tuesday, May 5, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHगोबर से बने पेंट का हो सरकारी इमारतों में उपयोग, CM योगी...

गोबर से बने पेंट का हो सरकारी इमारतों में उपयोग, CM योगी ने दिए अफसरों को सख्त निर्देश

fok-media-samman-samaroh


Uttar Pradesh News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेश में निराश्रित गोवंश संरक्षण केंद्रों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों में तैयार होने वाले गोबर से बने प्राकृतिक पेंट का उपयोग सरकारी भवनों में भी किया जाए। साथ ही, ऐसे पेंट संयंत्रों की संख्या बढ़ाने की बात भी कही गई।


सीएम योगी ने कहा कि पशुपालन और दुग्ध विकास केवल दूध उत्पादन तक सीमित नहीं है। यह ग्रामीण आजीविका, पोषण सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए भी बेहद जरूरी क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि तकनीक, निवेश और नवाचार को बढ़ावा देकर इस क्षेत्र को और मजबूत किया जाना चाहिए।


प्रदेश में 7,693गो आश्रय स्थल, 11.49लाख गोवंश संरक्षित


बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में कुल 7,693गो आश्रय स्थल हैं, जहां 11.49लाख गोवंश की देखभाल की जा रही है। इन स्थलों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए हो रही है और नियमित निरीक्षण भी जारी है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि गोवंश की उचित देखभाल के लिए कर्मचारियों की तैनाती, समय पर वेतन, और भूसा, चारा व पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री गोवंश सहभागिता योजनाका लाभ मिलेगा


सीएम योगी ने कहा कि ऐसे गरीब परिवार जिनके पास पशुधन नहीं है, उन्हें योजना के तहत गायें उपलब्ध कराई जाएं। इससे उन्हें दूध व पोषण मिलेगा और गोसेवा का पुण्य भी प्राप्त होगा। इसके अलावा, पशु चिकित्सकों के नियमित दौरे भी सुनिश्चित किए जाएं।


मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव रखा कि मंडल स्तर पर देसी नस्ल की गायों की प्रतियोगिताएं कराई जाएं। बेहतर गो आश्रय स्थलों को सम्मानित किया जाए और गो आधारित उत्पाद बनाने वाली संस्थाओं के बीच भी प्रतियोगिता आयोजित की जाए।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular