spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHगुवाहाटी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, कांग्रेस को बताया ‘सत्ता से...

गुवाहाटी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, कांग्रेस को बताया ‘सत्ता से बाहर होने पर जहरीली…

fok-media-samman-samaroh


PM Modi in Assam: असमके गुवाहाटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाचित घाट पर 5450 करोड़ रुपये से ज़्यादा की लागत वाली कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया।इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि, “आज भाजपा जहां पहुंची है उसका श्रेय अगर किसी को मिलता है तो वह सिर्फ और सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ताओं को मिलता है। हमारा विश्वास संगठन में है, हम राष्ट्र जीवन में परिवर्तन का आधार संगठन की शक्ति मानते हैं और इसलिए इतनी बड़ी तादाद में जमीन की जड़ों से जुड़े कार्यकर्ताओं का दर्शन करना अपने आप में बहुत बड़ा सौभाग्य है।


पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा करता है, उसके कारण भाजपा आगे बढ़ती है। मैं गर्व से कहता हूं कि मेरे जीवन की सबसे गौरवपूर्ण बात यही है कि नरेंद्र मोदी भाजपा का कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि “कुछ दिन पहले ही देश का बजट आया है। बजट के बाद असम, पूर्वोत्तर का मेरा यह पहला दौरा है। जिस पूर्वोत्तर को कांग्रेस ने हमेशा नज़रअंदाज़ किया हम उस पूर्वोत्तर की भक्ति भाव से सेवा कर रहे हैं। पूर्वोत्तर हमारे लिए अष्टलक्ष्मी है, इस वर्ष का बजट अष्टलक्ष्मी के लिए भाजपा, NDA के विज़न को और मजबूती देने वाला है। बजट में बहुत अधिक फोकस पूर्वोत्तर को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर है।


कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी


अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय असम को कैसे पाई-पाई के लिए तरसा कर रखा जाता था। कांग्रेस के समय असम को टैक्स के हिस्से के रूप में सिर्फ 10 हजार करोड़ रुपये मिलते थे। अब भाजपा सरकार में असम को कांग्रेस सरकार के मुकाबले 5 गुना ज्यादा रुपये मिल रहे हैं। अगर मैं पिछले 11 वर्षों की बात करूं तो असम को तमाम विकास परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से साढ़े 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक मिले हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जो कांग्रेस असम के विकास के लिए पैसे देने से भी बचती हो, वह कांग्रेस क्या असम का विकास कर सकती है?। यहां के युवाओं, किसानों, गांवों का भला कर सकती है?उन्होंने कहा कि इस साल के बजट में पूर्वोत्तर की कनेक्टिविटी को और बेहतर करने का प्रयास किया गया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular