spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHगांधीनगर में तेज रफ्तार का कहर, 4 लोगों की मौत, कई घायल

गांधीनगर में तेज रफ्तार का कहर, 4 लोगों की मौत, कई घायल

fok-media-samman-samaroh


Gujarat Road Accident: गुजरात के गांधीनगर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां टाटा सफारी कार ने पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।


गुजरात के गांधीनगर के रांदेसन इलाके में एक गंभीर हादसा सामने आया है। यह हादसा रांदेसन में भाईजीपुरा से सिटी प्लस जाने वाली सर्विस रोड पर हुआ। इस हादसे में एक टाटा सफारी कार के लापरवाह चालक ने पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।


किसी अन्य चालक ने दुर्घटना को दिया अंजाम


जानकारी के अनुसार, टाटा सफारी कार के चालक ने पूरी गति से वाहन चलाते हुए सड़क पर चल रहे लोगों और वाहन चालकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार हितेश विनुभाई पटेल के नाम पर पंजीकृत है, और यह पता चला है कि किसी अन्य चालक ने दुर्घटना को अंजाम दिया।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular