spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHगर्मी और उमस का डबल अटैक, राहत के लिए बारिश का इंतजार;...

गर्मी और उमस का डबल अटैक, राहत के लिए बारिश का इंतजार; IMD ने बताया मौसम का हाल

fok-media-samman-samaroh


Delhi Weather Update: दिल्ली और NCR के आसपास के इलाके में इन दिनों उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना बेहाल हो चुका है। इन दिनों दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। लेकिन गर्मी ऐसी जो लोगों को 47 डिग्री सेल्सियस तक के तपनाम का  एहसास करा रही है। चिलचिलाती धूप, गर्म हवाओं और बढ़ती नमी के कारण दिल्लीवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर बाहर निकलने वालों के लिए यह गर्मी सहना बहुत मुश्किल हो रहा है।


दिल्ली में मौसम का हाल बेहाल


IMD के अनुसार, दिल्ली में जुलाई में मानसून का प्रभाव बना हुआ है। लेकिन फिर भी बारिश का सिलसिला अनियमित है। 26 जुलाई को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, उमस का स्तर 60-70% के बीच बना हुआ है, जो गर्मी को और ज्यादा बढ़ा रहा है।


इसी बीच, मौसम विभाग ने 30 जुलाई तक दिल्ली-NCR में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं, कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जिससे तापमान में कुछ हद तक गर्मी से छुटकारा दिलाएगा।


दिल्ली में मानसून की एंट्री


IMD ने बताया कि जुलाई में दिल्ली में मानसून के दौरान औसतन 220 मिमी बारिश होती है। लेकिन इस साल बारिश का वितरण असमान रहा है। कुछ दिन भारी बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव की समस्या देखी गई। वहीं कुछ दिन तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। IMD के अनुसार, अगले कुछ दिनों में बारिश हो सकती है, जिससे उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular