spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHखरीद लो सोना-चांदी, सोने की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹1.50 लाख...

खरीद लो सोना-चांदी, सोने की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹1.50 लाख तक हुई सस्ती

fok-media-samman-samaroh


Today Gold-Silver Price: सोने-चांदी के दामों में लगातार इजाफा हो रहा था। बीते दो दिनों से इस पर रोक लग गई है। सोने और चांदी के दामों में पिछले दो दिनों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद आम खरीदारों को काफी राहत मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल के बाद चांदी में करीब 30 हजार की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सोने के भाव में 10 से 13 हजार की गिरावट दर्ज की गई है।   


आज सोने 24 कैरेट (शुद्ध सोना) ₹1,60,580 से ₹1,60,860 के बीच 10 ग्राममें मिल रहा है। वहीं चांदी ₹3,49,900 से ₹3,50,000 प्रति किलोग्राम के बीच मिल रही है। इस गिरावट के बाद निवेशकों और खरीददारों को काफी ज्यादा राहत मिली है। बजट 2026 के बाद आज (2 फरवरी, 2026) दिल्ली के सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।


जानें दिल्ली की रेट


दिल्ली में आज का सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट (शुद्ध सोना): ₹1,60,720 से ₹1,60,860 के बीच मिल रहा है। वहीं 22 कैरेट (गहनों के लिए) ₹1,47,340 से ₹1,47,480 के बीच रहा है। 18 कैरेट लगभग ₹1,20,590 से ₹1,20,645 के बीच मिल रहा है।


बजट 2026 के केंद्रीय बजट में आयात शुल्क (Import Duty) या अन्य नीतिगत बदलावों के कारण सराफा बाज़ार में बड़ी हलचल हुई है, जिससे कीमतें नीचे आई हैं। साथ ही ग्लोबल मार्केट अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में मुनाफावसूली और डॉलर की मजबूती के कारण भी घरेलू कीमतों पर दबाव बना हुआ है।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular