नई दिल्ली: तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला गया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डिकॉक ने शतक लगाया। शतक लगाकर उन्होंने इतिहास रच दिया। डिकॉक ने बतौर विकेटकीपर वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उनके करियर का यह 23वां शतक है।
क्विंटन डिकॉक ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले श्रीलंका के विकेटकीपर कुमार संगाकारा की बराबरी कर ली है। अब दोनों ने नाम 23-23 शतक है। तीसरे नंबर वेस्टइंडीज के शाय होप हैं, उनके नाम पर 19 सेंचुरी है। वहीं चौथे नंबर पर एडम गिलक्रिस्ट है, उनके नाम 16 शतकीय पारी है। वहीं बटलर ने 11 और भारत के एमएस धोनी ने बतौर विकेटकीपर 10 ODI शतक लगाए।









