spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकौन हैं शर्मिष्ठा पनोली? जिसके सोशल मीडिया पोस्ट ने उसे पहुंचाया सलाखों...

कौन हैं शर्मिष्ठा पनोली? जिसके सोशल मीडिया पोस्ट ने उसे पहुंचाया सलाखों के पीछे; जानें पूरा मामला

fok-media-samman-samaroh


Who is Sharmishtha Panauli: बीते दिन कोलकाता पुलिस ने 22वर्षीय इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और पुणे की लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा शर्मिष्ठा पनोली को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, उन्हें कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद उन्हें शनिवार को कोलकाता के अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया। जहां उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई और उन्हें 13जून 2025तक 14दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


क्या है पूरा मामला?


बता दें, 14मई को शर्मिष्ठा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने 22अप्रैल 2025को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत की सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बॉलीवुड हस्तियों की चुप्पी की आलोचना की। वीडियो में शर्मिष्ठा ने एक पाकिस्तानी यूजर के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत ने बिना कारण के गोलीबारी शुरू नहीं की थी। उन्होंने कथित तौर पर इस्लाम और पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणियां कीं।


वीडियो के वायरल होने के बाद शर्मिष्ठा को सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने शर्मिष्ठा पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ने के बाद शर्मिष्ठा के खिलाफ कोलकाता के गार्डन रीच पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।


कौन हैं शर्मिष्ठा पनोली?


22 वर्षीय शर्मिष्ठा पनोली कोलकाता के आनंदपुर की रहने वाली हैं। वर्तमान में पुणे के सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई कर रही हैं। साथ ही, शर्मिष्ठा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। जिनके इंस्टाग्राम पर लगभग 93,000 और एक्स पर 85,000 फॉलोअर्स हैं। वह सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular