Tuesday, May 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकौन हैं पूनम गुप्ता? जिन्हें बनाया गया RBI की नई डिप्टी गवर्नर

कौन हैं पूनम गुप्ता? जिन्हें बनाया गया RBI की नई डिप्टी गवर्नर

fok-media-samman-samaroh


RBI New Deputy Governor Poonam Gupta: केंद्र सरकार ने बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के डिप्टी गवर्नर पद के लिए नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) की डायरेक्टर जनरल पूनम गुप्ता को चुना है। पूनम गुप्ता को एमडी पात्रा के स्थान पर नियुक्त किया गया है। जिन्होंने जनवरी में ही RBI के डिप्टी गवर्नर का पद छोड़ दिया था। बता दें, पूनम का कार्यकाल तीन साल के लिए रहेगा।


RBI की नई डिप्टी गवर्नर


दरअसल, माइकल देबव्रत पात्रा ने जनवरी में ही RBI के डिप्टी गवर्नर का पद छोड़ दिया था। जिसके बाद सरकार ने कल नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) की डायरेक्टर जनरल पूनम गुप्ता को RBI की नई डिप्टी गवर्नर के रुप में चुना गया। इसके बाद कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने पूनम गुप्ता की नियुक्ति को तीन साल के लिए मंजूरी दी है। यानी वर्तमान में, पूनम गुप्ता RBI की नई महानिदेशक हैं।


कौन हैं पूनम गुप्ता?


बता दें, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की सदस्य रह चुकी है। इसके अलावा वह 16वें वित्त आयोग की सलाहकार परिषद की संयोजक भी हैं। उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में मास्टर्स की डिग्री ली है। पीएचडी के लिए पूनम ने USA की यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड को चुना।


उन्होंने अपने शुरुआती करियर में दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स समेत कई शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाया। इसके बाद उन्होंने IMF और वर्ल्ड बैंक के साथ लगभग 20 साल तक काम किया।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular