spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकैथल में आग का तांडव! नेशनल हाईवे पर स्क्रैप गोदाम में लगी...

कैथल में आग का तांडव! नेशनल हाईवे पर स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

fok-media-samman-samaroh


HARYANA NEWS: हरियाणा के कैथल के कलायत उपमंडल के गांव कैलरम के पास हिसार–चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित एक प्लास्टिक स्क्रैप गोदाम में देर रात करीब साढ़े तीन बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते गोदाम में रखा सारा प्लास्टिक स्क्रैप, कच्चा माल और ग्रेडिंग की महंगी मशीनें जलकर राख हो गईं।


ग्रामीण सोहनलाल ने बताया कि यह गोदाम गांव कैलरम निवासी गुरमेल, बलिंद्र और सुनील का है, जो करीब एक एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ था। इस गोदाम में प्लास्टिक से जुड़ी विभिन्न चीजों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उनकी ग्रेडिंग की जाती थी। आग लगने के बाद प्लास्टिक सामग्री होने के कारण लपटें और धुआं काफी दूर तक दिखाई देने लगा।


गोदाम के मालिक गुरमेल ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही गांव कैलरम समेत आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि आग की भयावहता को देखते हुए तुरंत अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा लगभग पूरा सामान जल चुका था।


लाखों रुपये का नुकसान


फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासनिक स्तर पर जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। इस आगजनी की घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन गोदाम मालिकों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।


घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल


घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और हाईवे से गुजरने वाले लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। इस दौरान डायल 112 की टीम को आगजनी की सूचना दी गई। मामले की जांच के बाद ही आगजनी के कारणों का पता चल पाएगा।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular