spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकेरल के स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने रचा इतिहास, हिन्दू बहुल...

केरल के स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने रचा इतिहास, हिन्दू बहुल इलाके में मुस्लिम कैंडिडेट ने मारी बाजी

fok-media-samman-samaroh


Kerala Election: केरल के स्थानीय निकाय चुनाव में इस बार बीजेपी ने बाजी मारी। चुनावों के नतीजों के बीच कन्ननकुलंगरा वार्ड से बीजेपी को चौंकाने वाली जीत मिली है। उन्होंने राज्य की राजनीति में कुछ ऐसे मुद्दों को भी केंद्र में ला दिया, जो आने वाले विधानसभा चुनावों की दिशा तय कर सकते हैं। लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) का दबदबा बरकरार है। कांग्रेस भी कई इलाकों में मजबूती से लड़ती दिखी, लेकिन बीजेपी के लिए ये चुनाव खास तौर पर अहम रहा।


हिंदू बहुल इस वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की मुस्लिम उम्मीदवार मुमताज ने चुनाव जीतकर कांग्रेस से ये सीट छीन ली है। इस जीत को त्रिशूर नगर निगम में बीजेपी की रणनीतिक बढ़त और नए सामाजिक समीकरणों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। कन्ननकुलंगरा हिंदू बहुल वार्ड माना जाता है, ऐसे में यहां से बीजेपी की मुस्लिम उम्मीदवार की जीत ने राजनीतिक हलकों में चर्चा का कारण बनी। खास बात ये भी रही कि इस चुनाव में त्रिशूर में बीजेपी की ओर से मुमताज ही एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार थीं।


8 सालों से बीजेपी से जुड़ी मुमताज


मुमताज पिछले 8 सालों से बीजेपी से जुड़ी हुई हैं। वह और उनका परिवार लंबे समय से पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक रहे हैं। बीते दो सालों के दौरान उन्हें पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा में भी जिम्मेदारी दी गई थी, जिसमें उनका कार्यक्षेत्र चेन्नई आधारित रहा। पेशे से उद्यमी मुमताज त्रिशूर में एक पेट ग्रूमिंग शॉप चलाती हैं। उन्होंने अपनी जीत को अपने शहर की सेवा करने का अवसर बताया। इससे पहले मुमताज ने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी की विकास की सोच और दृष्टि ने उन्हें बीजेपी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया था।


पार्टी को मुमताज पर भरोसा


उम्मीदवार चुने जाने के बाद मुमताज ने कहा था कि पिछले 8 सालों से पार्टी के लिए काम कर रही हूं। पार्टी ने मुझ पर भरोसा किया, क्योंकि उसे लगा कि मैं लोगों तक पहुंच सकती हूं। चाहे मेरा व्यवसाय हो या निजी जीवन, मैं समाज से सक्रिय रूप से जुड़ी रहती हूं। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular