Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकानून बना वक्फ संशोधन विधेयक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

कानून बना वक्फ संशोधन विधेयक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

fok-media-samman-samaroh


Waqf Bill: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद वक्फ संशोधन विधेयक अब कानून बन गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी और वक्फ संशोधन विधेयक के कानून बनने के संबंध में केंद्र सरकार ने एक अधिसूचना भी जारी की है। इस विधेयक के कानून बनने के बाद अब इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा। वक्फ संशोधन विधेयक के कानून बनने के बाद एएसआई संरक्षित स्मारकों पर वक्फ का दावा खत्म हो गया है।


 


बता दें कि पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा से पारित होने के बाद वक्फ संशोधन बिल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी का ही इंतजार था. कई केंद्रीय मंत्रियों ने वक्फ कानून बनने के बाद खुशी जताई है और इसे ऐतिहासिक बदलाव वाला पल बताया है। अहम ये है कि देशभर में वक्फ संशोधन विधेयक पर सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। सड़क से लेकर संसद तक लोग इस बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं तो कई लोग इस बिल को एक अच्छा कदम भी बता रहे हैं। 


 


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular