Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकांग्रेस निकालेगी देश के 15 बड़े महानगरों में ‘जयहिंद यात्रा’, दीपेंद्र हुड्डा...

कांग्रेस निकालेगी देश के 15 बड़े महानगरों में ‘जयहिंद यात्रा’, दीपेंद्र हुड्डा ने किया ऐलान

fok-media-samman-samaroh


HARYANA NEWS: हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा उचाना हलके के गुरूकुल खेड़ा गांव में पहुंचे। यहां पर दीपेंद्र हुड्डा ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष विकास खटकड़ के पिता के निधन पर शोक प्रकट किया। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस देश के 15 महानगरों में जयहिंद यात्रा निकालेगी। भाजपा द्वारा निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा पर बोलते हुए कहा कि सभी दल एकजुट होकर तिरंगा यात्रा निकालते तो दुनिया में भारत के एकजुट का संदेश जाता।


भाजपा द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भी जय हिंद यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। देश के 15 बड़े महानगरों में अलग-अलग जगह जय हिंद यात्रा निकाली जाएगी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश पर कष्ट की घड़ी आई। इस घड़ी में हम सब एकजुट है संपूर्ण विपक्ष साथ खड़ा है। भारत की सरकार और भारत की फौज के साथ है। जब तिरंगे के पीछे सारा देश विपक्षी दल सभी एकजुट है तो सत्तारुढ़ पार्टी ने सभी के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा निकालनी चाहिए थी। मैंने मांग की थी कि दिल्ली में सभी राज्यसभा, सांसद लोकसभा सांसद सभी मिलकर राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक एकजुट होकर के साथ तिरंगा यात्रा निकाले ताकि दुनिया में संदेश जाए कि पूरा देश एकजुट है।


कर्नल सोफिया कुरेशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह हमारी बहन है-दीपेंद्र हुड्डा


कांग्रेस सांसद ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरेशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह हमारी बहन है। देश की सीमाओं पर वर्दी पहनकर जो भी फौजी खड़े हैं वह सभी 140 करोड़ भारतीयों के भाई, बहन हैं। उनको किसी एक विशेष जाती, समाज तक सीमित करने के बयान आ रहे हैं वह अस्वीकार है।इस तरह की बात जिसने भी की है वह निंदनीय है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा के मंत्री जिन्होंने ऐसा बयान दिया बीजेपी हाई कमान कार्रवाई नहीं कर रही। यह कैसी देशभक्ति है बीजेपी की। हाई कोर्ट के कहने के बाद मामला दर्ज हुआ। देश की फौज को जाति, धर्म, कार्य के आधार पर बांटने का भाजपा वाले काम कर रहे हैं और उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की वो आज तक मंत्री बने बैठे हैं। भारतीय जनता पार्टी कि यदि यही देशभक्ति है तो तुरंत उस मंत्री को बर्खास्त करें और कार्रवाई करनी चाहिए ताकि देश में उदाहरण बने।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular