spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘कहूं कि दुश्मन कहीं भी हो, होंक दिया जाएगा’ जनसभा में पीएम...

‘कहूं कि दुश्मन कहीं भी हो, होंक दिया जाएगा’ जनसभा में पीएम मोदी का कनपुरिया स्टाइल

fok-media-samman-samaroh


PM Modi in Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा,” कानपुर में ये विकास का कार्यक्रम 24 अप्रैल को होने वाला था लेकिन पहलगाम हमले के कारण मुझे अपना कानपुर दौरा रद्द करना पड़ा। पहलगाम के आतंकी हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी भी इस बर्बरता का शिकार हुए। बेटी ऐशान्या द्विवेदी की वो पीड़ा, वो दर्द और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं। हमारी बहनों का वही आक्रोश ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया ने देखा।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारी सेना ने ऐसा पराक्रम किया कि पाकिस्तानी सेना को गिड़गिड़ा कर युद्ध रोकने की मांग करने पर मजबूर होना पड़ा। स्वतंत्रता संग्राम की इस धरती से मैं सेना के इस शौर्य को बार-बार सैल्यूट करता हूं। ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि “भारत ने आतंक के खिलाफ अपनी लड़ाई में तीन सूत्र स्पष्ट रूप से तय किए हैं पहला- भारत हर आतंकी हमले का करारा जवाब देगा, उसका समय, तरीका और शर्तें हमारी सेनाएं खुद तय करेंगी।  दूसरा – भारत अब एटम बम की गीदड़भभकी से नहीं डरेगा और न ही उसके आधार पर कोई फैसला लेगा।  तीसरा – आतंक के आका और आतंक की सरपरस्त सरकार को भारत एक ही नजर से देखेगा।


अगर मैं सीधे-सीधे कानपुरिया में कहूं कि दुश्मन कहीं भी हो, होंक दिया जाएगा- पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” पाकिस्तान का राज्य और गैर राज्य एक्टर का खेल अब चलने वाला नहीं है। अगर मैं सीधे-सीधे कानपुरिया में कहूं कि दुश्मन कहीं भी हो, होंक दिया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूरमें दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और मेक इन इंडिया की ताकत भी देखी है। हमारे भारतीय हथियारों ने और ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई है। जहां टारगेट तय किया, वहां धमाके किए। ये ताकत हमें आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से मिली है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular