spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकर्मभूमि एक्सप्रेस में भीड़ के बीच ट्रेन से गिरे 3 यात्री, 2...

कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीड़ के बीच ट्रेन से गिरे 3 यात्री, 2 की मौत 1 की हालत गंभीर

fok-media-samman-samaroh


Karmabhoomi Express: मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में बड़ा हादसा हुआ। यात्रा के दौरान नासिक रोड रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर तीन यात्री ट्रेन से गिर गए, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार, ये हादसा भुसावल जाने वाली पटरी के किलोमीटर 190/1 और 190/3 के बीच हुआ। दोनों मृतक युवकों की उम्र 30 से 35 साल बताई जा रही है। वहीं, तीसरे यात्री को गंभीर हालत में जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


पुलिस कर रही मामले की जांच


फिलहाल तीनों यात्रियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि भीड़भाड़ के कारण यात्री ट्रेन से गिर गए, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। दीपावली के सीजन में उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है।


अधिकारियों के अनुसार, ये भी जांच की जा रही है कि क्या यात्री अपने गांव त्योहार मनाने जा रहे थे या फिर बिहार चुनाव में मतदान के लिए सफर कर रहे थे। कहा जा रहा है कि यात्री जनरल बोगी में सफर कर रहे थे। उनका सामान बरामद किया गया है, जिससे उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।


स्टेशन के प्रबंधक ने दी पुलिस को जानकारी


इस हादसे की जानकारी मिलते ही ओढ़ा रेलवे स्टेशन के प्रबंधक आकाश ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र सपकाले, उपनिरीक्षक माली और कांस्टेबल भोले घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की टीम ने पंचनामा तैयार कर शवों की पहचान प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular