Sunday, May 3, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकर्नाटक के पूर्व DGP हत्या मामले में पत्नी का बड़ा खुलासा, चाकू...

कर्नाटक के पूर्व DGP हत्या मामले में पत्नी का बड़ा खुलासा, चाकू के वार से पहले किया था पति को टॉर्चर

fok-media-samman-samaroh


DGP Om Prakash Murder Case: कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की हत्या कर दी गई है। वहीं, अब इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने पूर्व DGP की पत्नी और बेटी पर हत्या का शक जताते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया हैं। इस दौरान कई बड़े खुलासे हुए हैं। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि पूर्व DGP की पत्नी पल्लवी ने ही उनकी चाकू से हत्या की है। लेकिन हत्या करने से पहले उनकी पत्नी ने उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर डाल दिया था। इसके बाद उनके हाथ-पैर बांध दिए। आखिर में चाकू में कई वार किए, जिससे पूर्व DGP की मौत हो गई।


पुलिस पूछताछ में हुए कई खुलासे


बता दें, बीते दिन कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश अपने घर में मृत पाए गए। इस मामले के सामने आते ही हर जगह सनसनी फैल गई। वहीं, अब पूर्व DGP की पत्नी और बेटी पुलिस हिरासत में हैं। इस दौरान कई बड़े खुलासे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि पूर्व DGP की हत्या के पहले उनके बहुत टॉर्चर किया गया था। पहले उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर डाला गया और उनके हाथ-पैर बांध दिए गए। इसके बाद पूर्व DGP की पत्नी पल्लवी ने उन्हें चाकू से मार डाला।


पुलिस पूछताछ में पूर्व DGP की पत्नी की कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि उनके और उनके पति के बीच कुछ समय से झगड़े हो रहे थे। पल्लवी का कहना है कि ओम प्रकाश अक्सर उसे और उसकी बेटी को डराता-धमकाता रहता था। ऐसा ही कुछ हत्या वाले दिन भी हुआ। पल्लवी ने बताया कि हत्या वाले दिन भी उन दोनों का झगड़ा हुआ था। ये झगड़ा इतना बढ़ गया था कि उन्होंने हम दोनों (पल्लवी और उसकी बेटी) को मारने की कोशिश की। उसी दौरान अपनी जान बचाने की कोशिशों में ये हादसा हो गया।


फोन करके बताई हत्या की बात


इस मामले में पुलिस की मानें तो पल्लवी ने पहले अपने पति और पूर्व DGP की हत्या कर दी। जिसके बाद पल्लवी ने एक अन्य पुलिसकर्मी की पत्नी को फोन कर हत्या करने की बात बताई। ये सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने ओम प्रकाश की पत्नी और उनकी बेटी को हिरासत में ले लिया।


पुलिस पूछताछ से इतना पता चला है कि इस हत्या में पूर्व DGP की पत्नी पल्लवी का हाथ है, जैसा उसने पुलिस पूछताछ में बताया है। वहीं, अब पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस हत्या मामले में उनकी बेटी भी शामिल थी या नहीं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular