spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकफ सिरप मामला...इन शहरों में ED की छापेमारी, करोड़ रुपये से ज्यादा...

कफ सिरप मामला…इन शहरों में ED की छापेमारी, करोड़ रुपये से ज्यादा के अवैध पैसे की मिली जानकारी

fok-media-samman-samaroh


Cough Syrup Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम कफ सिरप मामले में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। लखनऊ जोनल ऑफिस ने शुक्रवार सुबह लगभग 7:30 बजे गैरकानूनी कफ सिरप ट्रेडिंग के बड़े मामले में 25 जगहों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। इस रैकेट में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा के अवैध पैसे की जानकारी मिली। ईडी की टीम इसी मामले को लेकर जांच करने में लगी हुई है।


 


इन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी


 


बता दें कि ये ठिकाने मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल से जुड़े लोग अमित सिंह, अलोक सिंह और उन मैन्युफैक्चरर्स के हैं, जिन्होंने धोखाधड़ी से कफ सिरप की सप्लाई अवैध कारोबार के लिए उपलब्ध कराई। इसके अलावा चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) विष्णु अग्रवाल के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई।


 


इन शहरों में छापेमारी जारी


 


ईडी की छापेमारी वाराणसी, लखनऊ,  सहारनपुर जौनपुर, रांची और अहमदाबाद में चल रही है। अधिकारियों के अनुसार, ECIR दर्ज किया गया है, जो पिछले 2 महीनों में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों, वाराणसी, लखनऊ, सहारनपुर, सोनभद्र और गाजियाबाद में दर्ज 30 से ज्यादा FIR के आधार पर है। ये FIR कोडीन आधारित कफ सिरप की अवैध स्टॉकिंग, ट्रांसपोर्टेशन, ट्रेडिंग और क्रॉस-बॉर्डर सप्लाई से जुड़ी है। 


32 लोग हो चुके गिरफ्तार


 


कहा जा रहा है कि जांच में अब तक ये पता चला की इस पूरे रैकेट में हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का अवैध पैसा (POC) शामिल है। इस मामले का मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल अब भी फरार है और माना जा रहा है कि वह दुबई में छिपा हुआ है। वहीं, उनके पिता भोला प्रसाद गिरफ्तार हो चुकें हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस इस मामले में अब तक 32 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular