spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकनाडा में भारतीय महिलाओं के लिए मोदी सरकार का बड़ा कदम, टोरंटो...

कनाडा में भारतीय महिलाओं के लिए मोदी सरकार का बड़ा कदम, टोरंटो में वन स्टॉप सेंटर शुरू

fok-media-samman-samaroh


India One Stop Centre in Canada: कनाडा में संकट में फंसी भारतीय महिलाओं की मदद के लिए मोदी सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। टोरंटो स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने विशेष ‘वन स्टॉप सेंटर फॉर वुमेन’ (OSCW) स्थापित किया है। यह केंद्र केवल भारतीय पासपोर्ट धारक महिलाओं को सहायता देने के लिए समर्पित है। इसके साथ ही 24×7 हेल्पलाइन भी शुरू की गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद मिल सके।


महिलाओं को मिलेगा महत्वपूर्ण सहायता


इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य उन भारतीय महिलाओं को तत्काल और महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करना है, जो घरेलू हिंसा, शोषण, पारिवारिक विवाद, परित्याग, दुर्व्यवहार या कानूनी समस्याओं का सामना कर रही हों। भारतीय मिशन ने एक्स पर पोस्ट में बताया कि OSCW पीड़ित महिलाओं को समन्वित और लाभार्थी-केंद्रित सहायता प्रदान करेगा। इसमें तत्काल काउंसलिंग, मनो-सामाजिक सहायता, कानूनी मदद और सलाह का समन्वय शामिल है। साथ ही यह केंद्र कनाडा में उपलब्ध सामुदायिक और सामाजिक सेवा संसाधनों तक पहुंच बनाने में भी मदद करेगा।


महावाणिज्य दूतावास ने स्पष्ट किया कि OSCW की सभी गतिविधियां कनाडा के स्थानीय कानूनों के दायरे में होंगी। केंद्र का संचालन एक महिला सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर द्वारा किया जाएगा, जो जरूरतमंद महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक सहायता सुनिश्चित करेंगी। 24×7 हेल्पलाइन के माध्यम से आने वाली संकट कॉल्स का त्वरित समाधान किया जाएगा। आर्थिक सहायता देने से पहले महिला की आर्थिक स्थिति की जांच की जाएगी। इसके अलावा, पैनल में शामिल एनजीओ के माध्यम से काउंसलिंग और भावनात्मक सहायता भी दी जाएगी।


अधिकारी कैसे कर सकते हैं मदद?


ये केंद्र टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास से संचालित होगा। जरूरतमंद महिलाएं सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर से +1 (437) 552 3309 नंबर या osc.toronto@mea.gov.in ईमेल पर संपर्क कर सकती हैं। इसके अलावा भारतीय मिशन की वेबसाइट पर FAQ उपलब्ध है, जिसमें ये बताया गया है कि विदेशी भारतीय पति/पत्नी द्वारा धोखा, परित्याग या दुर्व्यवहार की स्थिति में भारतीय अधिकारी कैसे मदद कर सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह पहल कनाडा में बढ़ते मामलों में भारतीय महिलाओं की सुरक्षा और सहायता को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। इससे संकटग्रस्त महिलाएं अब आसानी से समन्वित और प्रभावी सहायता पा सकेंगी। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular