Tuesday, May 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHऔरंगजेबपुर बना शिवाजी नगर, उत्तराखंड की धामी सरकार ने देहरादून समेत इन...

औरंगजेबपुर बना शिवाजी नगर, उत्तराखंड की धामी सरकार ने देहरादून समेत इन 15 जगहों के नाम बदले

fok-media-samman-samaroh


Rename Places in Uttarakhand:  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। सीएम धामी ने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में स्थित 15 स्थानों के नाम में बदल दिए हैं। हरिद्वार जिले में स्थित औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर कर दिया गया है। नाम बदलने के फैसले पर सीएम धामी ने कहा कि उनका ये फैसला लोगों की भावनाओं ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा


CM धामी ने क्यों लिया फैसला? 


दरअसल, ईद के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ जिलों के विभिन्न स्थानों के नाम बदलने का ऐलान किया। जिसके बाद राज्य के चार जिलों हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधम सिंह के 15 स्थानों के नाम बदल दिए गए हैं। बता दें, ब्रिटिश काल के दौरान इन स्थानों के नाम रखे गए थे। ब्रिटिश काल से जुड़ी हर चीज को हमेशा से ही गुलामी का प्रतीक माना जाता रहा हैं। इसलिए भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ही सीएम धामी ने इन स्थानों के नाम बहलने का फैसला किया हैँ।


हरिद्वार जिले के पुराने और नए नाम


औरंगजेबपुर – शिवाजी नगर


गाजीवाली – आर्यनगर


इदरीशपुर – नंदपुर


चांदपुर – ज्योतिबा फुले नगर


खानपुर कुर्सली – आंबेडकर नगर


अकबरपुर फाजलपुर – विजयनगर


खानपुर – कृष्णपुर


मोहम्मदपुर जट – मोहनपुर जट


देहरादून जिले के पुराने और नए नाम


अब्दुलापुर – दक्षनगर


चांदपुर खुर्द – पृथ्वीराज नगर


पीरवाला – केसरीनगर


मियांवाला – रामजीवाला


नैनीताल जिले के पुराने और नए नाम


पनचक्की से आईटीआई मार्ग – गुरु गोलवलकर मार्ग


नवाबी रोड – अटल मार्ग


ऊधम सिंह जिला


नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी – कौशल्या पुरी

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular