spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH'औरंगजेब की तरह कांग्रेस भी इतिहास के पन्नों...', राहुल गांधी की लीडरशिप...

‘औरंगजेब की तरह कांग्रेस भी इतिहास के पन्नों…’, राहुल गांधी की लीडरशिप पर BJP ने खोला मोर्चा

fok-media-samman-samaroh


Sudhanshu Trivedi On Rahul Gandhi:भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने लोकसभा में विपक्ष के और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी इतिहास के पन्नों में दफन हो जाएगी, ठीक वैसे ही जैसे मुगल साम्राज्य का अंत औरंगजेब के शासनकाल में हुआ था। दरअसल, उनका यह बयान कांग्रेस की हालिया महारैली के जवाब में आया। जहां भाजपा पर तरह-तरह के गंभीर आरोप लगाए गए थे और कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए गए।


कांग्रेस की रैली और बीजेपी पर हमला


बता दें, कांग्रेस ने बीते दिन 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ो’ नाम से एक बड़ी रैली का आयोजन किया। इस रैली में राहुल गांधी ने अपने संबोधन में भाजपा को जमकर कोसा और उसे वोट चोरी का आरोपी ठहराया। उन्होंने कांग्रेस के तीन मुख्य दुश्मनों के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम लिया। रैली के दौरान या उसमें जाते समय कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ जैसे विवादास्पद नारे लगाए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए।


सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार


इसी रैली का जबाव देते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी की मौत की कामना करना पार्टी की गिरती हुई स्थिति को दर्शाता है। त्रिवेदी ने कांग्रेस को मुस्लिम लीग और माओवादी एजेंडे पर काम करने वाली पार्टी करार दिया, जो अराजकता को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने पहले भी कांग्रेस द्वारा मोदी और उनकी मां पर की गई टिप्पणियों का जिक्र किया और कहा कि ऐसे बयान पार्टी के भविष्य को स्पष्ट कर देते हैं


इसके अलावा त्रिवेदी ने नेहरू परिवार की तुलना मुगल सम्राटों से की। उन्होंने बताया कि मुगल साम्राज्य में छह प्रमुख शासक हुए – बाबर, हुमायूं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां और औरंगजेब। मालीम हो कि औरंगजेब मुगल साम्राज्य के छठे और आखिरी शासक थे, जिसके बाद साम्राज्य का पतन हो गया। ठीक इसी तरह कांग्रेस में नेहरू परिवार की छह पीढ़ियां शासन कर चुकी हैं – मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और अब राहुल गांधी छठे सदस्य के रूप में सत्ता का आनंद ले रहे हैं। त्रिवेदी ने ‘द लास्ट मुगल’ किताब का हवाला देते हुए कहा कि राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस का अंत मुगलों जैसा होगा और पार्टी इतिहास में दफन हो जाएगी।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular