spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHओडिशा में तेज रफ्तार ट्रक ने बरपाया कहर, भीषण हादसे में 5...

ओडिशा में तेज रफ्तार ट्रक ने बरपाया कहर, भीषण हादसे में 5 पुलिसकर्मियों की मौत

fok-media-samman-samaroh


Road Accident: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में 22 फरवरी की तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। झारसुगुड़ा सदर थाने के पास तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 पुलिसकर्मियों की जान चली गई। जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।


शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सामने से आ रहा ट्रक तेज रफ्तार में था और अचानक बोलेरो से उसकी भीषण टक्कर हो गई । टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रसत हो गया, जिससे अंदर बैठे जवानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।


मृतक पुलिसकर्मी की हुई पहचान


हादसे में जिन पुलिसकर्मियों की जान गई है, उनकी पहचान एपीआर यानी आर्म्ड पुलिस रिजर्व के जवान काशीराम भोई,एपीआर हवलदार लिंगराज धुरुआ, देवदत्त सा, ड्रिल सब-इंस्पेक्टर निरंजन कुजूर और होम गार्ड भक्तबंधु मिर्धा के रूप में हुई है। 5 पुलिसकर्मियों के निधन से परिवार, सहकर्मी और पूरे जिले में शोक शोक की लहर दौर पड़ी है। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसे के वक्त पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थे या नहीं। इस हादसे में तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें तुरंत रेस्क्यू कर झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज हो रहा है।


पुलिस ने क्या कहा 


 


हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इस पूरे मामले पर एसपी मधुस्मिता मिश्रा ने कहा कि एक ट्रक और बोलेरो की टक्कर हुई है। बोलेरो में सवार 5 पुलिसकर्मी की मौत हु है। वहीं, 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना सुबह लगभग 4 बजे की है। हादसे में ट्रक ड्राइवर भी घायल हो गया है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।   

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular