spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH'ऑपरेशन सिंदूर जारी, अरब सागर में हमारे बैटल...' नेवी चीफ के बयान...

‘ऑपरेशन सिंदूर जारी, अरब सागर में हमारे बैटल…’ नेवी चीफ के बयान से उड़ी पाक की नींद

fok-media-samman-samaroh


Navy Chief Admiral Dinesh Tripathi: नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके इस बयान के बाद पाकिस्तान की नींद उड़ने वाली है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आज भी जारी है। इसलिए सारी बातें खुले मंच से नहीं बोली जा सकती है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय नौसेना ने उतरी अरब सागर में अपना कैरियर बैटल ग्रुप आक्रमक तरीके से तैनात किया गया है। 


एडमिरल नेवी चीफ ने बताया था कि पिछले एक साल के नौसेना दिवस से अब तक हमने एक नई पनडुब्बी और 12 नए युद्धपोत नौसेना में शामिल किए हैं। आईएनएस उदयगिरी भारतीय नौसेना का 100वां युद्धपोत बन गया।


ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी- नेवी चीफ 


एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि हमने हिंद महासागर क्षेत्र में लगातार ऑपरेशनल तैयारियां बनाए रखी हैं। हमारा-एक-एक जहाज एक-एक जवान हर पल के तैयार है। ऑपरेशन सिंदूर हो या लाल सागर में हूतियों को सबक सिखाना, समुद्री डाकुओं को पकड़ना हो या श्रीलंका में राहत पहुंचाना। भारतीय नौसेना आज दुनिया की सबसे सतर्क, सबसे ताकतावर और सबसे मानवीय नौसेनाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की नींद इसलिए हराम है क्योंकि उसे पता है अरब सागर में हमारा कैरियर ग्रुप अभी भी डटा हुआ है और ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है।


एडमिरल त्रिपाठी ने रखे आकंड़े


एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि पिछले एक साल में भारतीय नौसेना ने 50,000 घंटे उड़ान भरी है। 52 समुद्री डाकुओं को पकड़ा है। समुद्र में 520 लोगों की जान बचाई है। 11,000 जहाज-दिन समुद्र में बिताए हैं। उन्होंने कहा कि 43,000 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त की गई है। 138 जहजों को अलग-अलग मिशनों पर तैनात किया गया। 138 युद्धपोतों ने 7800 व्यापारी जहाजों को सुरक्षित बचाया। ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका को INS विक्रांत और INS उदयगिरी ने 12 टन, INS सुकन्या ने 10-12 टन राहत सामग्री पहुंचाई। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular