spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHएयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजे गए झारखंड के शिक्षा मंत्री, सिर में...

एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजे गए झारखंड के शिक्षा मंत्री, सिर में चोट लगने से हालत गंभीर

fok-media-samman-samaroh


Ramdas Soren Get Injured: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया है। दरअसल, सुबह बाथरूम में गिरने के बाद उनके सिर में चोट लगी थी। हांलाकि, उनका इलाज किया जा रहा था लेकिन, हालत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली भेजा गया है। उन्हें जमशेदपुर से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली भेजा गया है। 


शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के ब्रेन क्लाट होने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उन्हें एयर लिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया। उनके साथ उनके बड़े बेटे सोमेश सोरेन, बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह झामुमो के प्रवक्ता कुणाल सारंगी भी दिल्ली गए हैं। इसके अलावा जमशेदपुर से डॉक्टर की एक टीम मंत्री रामदास सोरेन के संग की दिल्ली गई है।


जल्द स्वस्थ होने की कामना 


झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर कहा कि हमारे सहयोगी और झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया जा रहा है। मैं लगातार उनकी स्वास्थ्य पर नजर रख रहा हूं। वहीं, जमशेदपुर के सांसद वरण महतो ने कहा कि मैं उनके शीध्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हम बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना करते हैं कि वह मंत्री पर कृपा बनाए रखें।


रामदास सोरेन के परिजनों ने क्या कहा ?  


वहीं, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के अस्वस्थ होने की खबर से उनके आवास पर सन्नाटा पसरा है। सुबह उनसे मिलने पहुंचे समर्थक निराश होकर घर लौट रहे हैं। सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। आस-पड़ोस के लोगों को जब घटना की जानकारी मिली तो वे भी रामदास सोरेन के घर पहुंचे। बता दें कि मदास सोरेन घोरबाधा गांव के पारंपरिक ग्राम प्रधान भी हैं। परिजनों ने बताया कि मंत्री प्रतिदिन सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए जाते हैं। आज भी वे सुबह उठे और बाथरूम गए। बाथरूम से बाहर निकलते समय उनका पैर फिसल गया जिसके कारण उन्हें चोट लगी।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular