Wednesday, May 20, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHएक घंटे के लिए उत्तराखंड में छा जाएगा अंधेरा! खुद बंद करनी...

एक घंटे के लिए उत्तराखंड में छा जाएगा अंधेरा! खुद बंद करनी होंगी घर की लाइटें

fok-media-samman-samaroh


Uttrakhand News: शनिवार यानी 28 मार्च को उत्तराखंड में एक घंटे के लिए अंधेरा छा जाएगा। लोगों को घर की लाइटें खुद बंद करनी होगी। इसका समय 8;30 से 9;30 बजे तक का है। दरअसल 28 मार्च को अर्थ आवर डे है। जिसे देखते हुए धामी सरकार ने सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों से एक घंटे लाइट्स बंद रखने की अपील की है।


बता दें कि आज विश्व अर्थ डे की 20वीं वर्षगाठ है। जिसे देखते हुए ऊर्जा संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता के फैलाने के लिए बिजली का उपयोग नहीं करने की अपील की गई है।


क्या है सरकार का उद्देश्य


अर्थ आवर डे लोगों को पर्यावरण बदलाव, ग्लोबल वार्मिंग और प्रकृति संरक्षण जैसे गंभीर मुद्दों के बारे में जागरूक करता है। एक घंटे तक बिजसी का उपयोग न करने से अच्छी-खासी बिजली ती बचत हो सकती है। इससे जीवाशम ईंधन पर निर्भरता कम होती है। सबसे बड़ी बात ये है कि ये अभियान जनता को एक संयुक्त प्रयोजन के लिए एकजुट करने की कोशिश है। अर्थ आवर डे प्रत्येक मनुष्य को याद दिलाता है कि हमारी छोटी-छोटी पहल पर्यावरण में बड़ा बदलाव ला सकता है।    


धामी सरकार की लोगों से अपील


एक घंटे तक बिजली का उपयोग ना करना इसका प्रतीकात्मक संदेश ये भी है कि पृथ्वी हमारा घर है। इसकी रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। गौरतल है कि उत्तराखंड में ऊर्जा के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट हैं। यहां कई बड़े-बड़े हाइड्रोपावर परियोजनाओं पर काम हो रहा है। टिहरी डैम पर टीएचडीसी की भी परियोजना है। अब इस सब बातों को ध्यान में रखते हुए धामी सरकार ने लोगों से ब्लैक आउट के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है। ऐसा नहीं ब्लैक आउट पहली बार हो रहा है। इससे पहले भी पिछले साल भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दौरान पूरे देश में ब्लैक आउट किया गया था। हालांकि, उस वक्त पाकिस्तान से तनाव के कारण ब्लैक आउट करने की अपील की गई थी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular