spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHएक कुएं में मिले मां और दो बच्चों का शव, इलाके में...

एक कुएं में मिले मां और दो बच्चों का शव, इलाके में हड़कंप

fok-media-samman-samaroh


MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक कुएं से मां और उसके दो बच्चों का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने कुएं में तीन शव मिलते ही लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।


यहा हादसा शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना इलाके के जोराई गांव में हुआ। जहां एक कुएं में तीन शव मिलने पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान कर ली गई है। उनमें मृतकों की पहचान पिंकी बघेल (28), बेटी रुचिका (4) और बेटे आनंद (8 माह) के रूप में हुई है। घटना के समय पति घर में मौजूद नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।  


समझ नहीं आ रहा कि यह कैसे और क्यों हुआ?– महिला का पति


मृतक महिला के पति रामनिवास ने बताया कि वह अपने ससुराल वालों के साथ यूपी के मथुरा गोवर्धन की परिक्रमा करने गए थे। बुधवार रात को लौटने के बाद अपने रिश्तेदार के घर ही रुक गया था, लेकिन गांव वालों ने इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सुबह के समय अपने गांव पहुंचा। उन्होंने बताया कि पत्नी पिंकी का न तो घर में न बाहर किसी से कोई विवाद था। समझ नहीं आ रहा कि यह कैसे और क्यों हुआ?

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular