spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHएअर इंडिया की मुंबई-जोधपुर फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी, टेकऑफ रोककर रनवे से...

एअर इंडिया की मुंबई-जोधपुर फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी, टेकऑफ रोककर रनवे से वापस लौटा विमान

fok-media-samman-samaroh


Mumbai-Jodhpur Flight: मुंबई से जोधपुर जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI645को शुक्रवार 22अगस्त सुबह तकनीकी खराबी के कारण टेकऑफ से पहले रनवे पर ही रोकना पड़ा। जानकारी के अनुसार, यह घटना मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2पर सुबह 9:25बजे हुई, जब विमान टेकऑफ के लिए पूरी गति पकड़ चुका था। इसके बाद कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए टेक-ऑफ रन को बीच में ही रोकने का फैसला लिया और विमान को सुरक्षित रूप से बे (Bay) पर वापस ले जाया गया।


कॉकपिट में तकनीकी खराबी का अलर्ट


दरअसल, विमान ने टेकऑफ के लिए रनवे पर गति पकड़ ली थी और कुछ ही सेकंड में उड़ान भरने वाला था, तभी कॉकपिट में तकनीकी खराबी का अलर्ट प्राप्त हुआ। पायलट ने तुरंत टेकऑफ रद्द कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतारा गया और उन्हें टर्मिनल के गेट पर वापस लाया गया। बाद में यात्रियों को वैकल्पिक उड़ान या अन्य व्यवस्थाओं के जरिए जोधपुर भेजा गया।


एअर इंडिया का बयान


वहीं, एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा ’22 अगस्त को मुंबई से जोधपुर के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI645 में परिचालन संबंधी समस्या के कारण वापस लौटना पड़ा। कॉकपिट क्रू ने मानक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए टेकऑफ को रोकने का फैसला लिया और विमान को सुरक्षित रूप से वापस लाया गया।’ प्रवक्ता ने यह भी बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की गई, ताकि वे अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular