Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH'उसने इंसानियत का कत्ल किया है', पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान पर...

‘उसने इंसानियत का कत्ल किया है’, पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान पर फूटा फारूक अब्दुल्ला का गुस्सा

fok-media-samman-samaroh


Farooq Abdullah On Pakistan: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। इस बीच, पूर्व सीएम और जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने पहलगाम हमले पर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा पाकिस्तान ने कभी खुद को हिंदुस्तान का हिस्सा नहीं माना। इसलिए पाकिस्तान से बातचीत करना का सवाल ही नहीं उठता।


पाकिस्तान की कड़ी निंदा की।


बता दें, पहलगाम हमले को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने हाल ही में एक समाचार एजेंसी से बातचीत की। उस दौरान फारूक अब्दुल्ला ने कहा ‘भारत ने 1947 में ही टू-नेशन थ्योरी को ख़ारिज कर दिया था। भारत ये थ्योरी आज भी मानने को तैयार नहीं है। क्योंकि भारत का मानना है कि देश में हिन्दू, मुसलमान, सिख, ईसाई सब एक हैं।’


फारूक अब्दुल्ला आगे कहते है ‘हमें अफसोस है की हमारा पड़ोसी आज भी नहीं समझता की उसने इंसानियत का कत्ल किया है। पाकिस्तान आज भी यही समझता है कि हम मुसलमान हैं तो हम उनकी जेब में हैं। इसलिए अगर पाकिस्तान ये समझता है कि हम लोग पाकिस्तान में चले जाएंगे, तो ये उनकी गलतफहमी है, जिसे हमें दूर करना है।’


बांग्लादेश का बदला ले रहा पाकिस्तान


फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा ‘पाकिस्तान की फौज हमसे बांग्लादेश का बदला ले रही है। क्योंकि पाकिस्तान को लगता है कि भारत ने बांग्लादेश नाम का अलग देश मनाया था। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। पाकिस्तानी फौज आज तक यही समझते है कि हमारी वजह से बांग्लादेश और पाकिस्तान अलग-अलग देश बने हैं।


उन्होंने आगे कि आज भारत बालाकोट नहीं चाहता, बल्कि भारत चाहता है कि पाकिस्तान के खिलाफ एक ऐसा एक्शन लिया जाए, जिसे जिंदगीभर पाकिस्तान भूल ना पाएं। ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हो। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हमें दुनिया को साथ लेकर चलना है। अगर अकेले चलेंगे तो ये लड़ाई एकतरफा हो जाएगी। इसलिए जरूरी है कि हम सब साथ मिलकर लड़े। तभी ये सब खत्म हो सकता है। पाकिस्तान को पता चलना चाहिए कि दुनिया उनके साथ नहीं हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular