spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘उनका विजन क्या है और वे बिहार को कैसे आगे ले जाएंगे?’...

‘उनका विजन क्या है और वे बिहार को कैसे आगे ले जाएंगे?’ तेजस्वी यादव ने NDA से किया सवाल

fok-media-samman-samaroh


Bihar Assembly Elections 2025बिहार के पटना में महागठबंधन के आज घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। इससे पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “हमने सीएम का चेहरा भी घोषित कर दिया है। आज हम ‘तेजस्वी प्रण पत्र’ जारी करने जा रहे हैं कि हम अगले 5 साल कैसे काम करने जा रहे हैं।


तेजस्वी यादव ने कहा कि हम चाहते हैं कि एनडीए अपने सीएम के नाम की घोषणा करे। उनके पास क्या योजनाएं हैं? उनका विजन क्या है और वे बिहार को कैसे आगे ले जाएंगे? हमने एक रोडमैप, एक विजन दिया है और हम स्पष्ट हैं कि हम बिहार को नंबर वन बनाएंगे। वे केवल नकारात्मक बातें करते हैं और हमारे नेताओं पर आरोप लगाते हैं। उन्होंने ने कहा, “आज हम लोग का चुनाव प्रचार है और हमें बिहार के हर जगह जाना है और इस बार बिहार की जनता बदलाव की मूड में हैं।


छठ में किस तरह से वापस आए वो आपने देखा होगातेजस्वी यादव


तेजस्वी यादव ने कहा कि जो लोग बिहार से पलायन किए हुए जो रोजी-रोटी के बाहर गए हुए थे वो छठ में किस तरह से वापस आए वो आपने देखा होगा। ये देखकर पीड़ा हुई यही रेल मंत्री ने घोषणा की थी कि 12000 स्पेशल ट्रेन चलाएंगे। लेकिन किस प्रकार से हमारे भाई-बहनें ट्रेनों में आए वो आपने देखा। उन्होंने कहा कि लोग ठुस-ठुसकर ट्रेन में आए हैं। कहां गए इनके स्पेशल ट्रेन? इन लोगों ने केवल बिहार के लोगों को ठगने का काम किया है। ये अब चलने वाला नहीं है। SIR के दूसरे चरण पर उन्होंने कहा, “ये तो करना ही था उन्होंने ये पहले से ही बोला था।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular