spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHईद-उल-अजह के मौके पर इल्तिजा मुफ्ती का सरकार से सवाल, कहा-अफसोस की...

ईद-उल-अजह के मौके पर इल्तिजा मुफ्ती का सरकार से सवाल, कहा-अफसोस की बात ये है कि आज….

fok-media-samman-samaroh


Iltija Mufti News: ईद-उल-अजहा, जिसे  बकरीद भी कहा जाता है, के मौके पर आज देशभर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की। साथ ही उन्होंने उत्साह के साथ इस पवित्र त्योहार को मनाया। इस खास दिन पर एक ओर जहां लोग कुर्बानी, मोहब्बत और एकजुटता के जज्बे में डूबे नजर आए, वहीं जम्मू-कश्मीर से एक ऐसी आवाज उठी, जिसने उत्सव के रंग में कुछ सवालों के गहरे रंग भी घोल दिए। PDP नेता इल्तिजा मुफ़्ती ने ईद-उल-अजह के मौके पर सरकार पर कुछ गेहरे सवाल उठाए । उन्होंने कहा कि अफसोस की बात ये है कि आज श्रीनगर में स्थित जामा मस्जिद के जो गेट हैं, उन्हें फिर से लॉक किया गया है।


इल्तिजा मुफ्ती ने बकरीद की सभी को बधाई


PDP नेता और महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने बकरीद की दिली मुबारकबाद देते हुए एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा, “इस ईद पर मैं सभी के लिए दुआ करती हूं कि अल्लाह हमारी जिंदगियों को प्यार, शांति और खुशहाली से भर दे। कुर्बानी का यह मौका हमें न सिर्फ बलिदान की भावना सिखाता है, बल्कि एक-दूसरे के प्रति मोहब्बत और भाईचारे को भी मजबूत करता है।” लेकिन इल्तिजा यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने श्रीनगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में नमाज अदा करने पर लगी रोक और मीरवाइज उमर फारूक की नजरबंदी पर तीखा सवाल उठाया। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा, “यह बेहद दुखद है कि आज, जब हम सब त्योहार की खुशियां मना रहे हैं, जामा मस्जिद के दरवाजे ताले लगाकर बंद कर दिए गए। मीरवाइज साहब को एक बार फिर नजरबंद कर लिया गया। क्या यह वाकई वह आजादी और एकता है, जिसे हम इस पवित्र दिन पर सेलिब्रेट करना चाहते हैं?”


मीरवाइज उमर फारूक की नजरबंदगी पर बोलीं इल्तिजा


 आगे इल्तिजा ने कहा, “मैं नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार और एलजी मनोज सिन्हा से पूछना चाहती हूं कि आप ये दावा करते हैं कि सबकुछ यहां सामान्य है तो मीरवाइज साहब अभी भी नजरबंद क्यों हैं? आप हमसे इबादत का हक क्यों छीन रहे हैं।”


अब जामा मस्जिद में नमाज अदा करने से लगी रोक


बकरीद के मौके पर सरकार ने शनिवार 07जून 2025को श्रीनगर के पुराने शहर की ईदगाह मैदान और जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा करने पर रोक लगा दी। मामले को लेकर जामा मस्जिद मैनेजमेंट की ओर से एक बयान सामने आया जिसमे कहा गया, ‘श्रीनगर स्थित अंजुमन औकाफ जामा मस्जिद को यह सूचित करते हुए गहरा खेद है कि अधिकारियों ने एक बार फिर ईदगाह के साथ-साथ श्रीनगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी है।”


मामले को लेकर मीरवाइज का बयान


मीरवाइज ने अपने बयम में कहा, ”ईद मुबारक! एक बार फिर कश्मीर को दुखद वास्तविकता का सामना करना पड़ा है. ईदगाह में ईद की नमाज़ नहीं पढ़ी गई और जामा मस्जिद लगातार सातवें साल भी बंद है. मुझे भी मेरे घर में नजरबंद रखा गया है।”


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular