spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHइनेलो को राव नरेंद्र सिंह ने दिया करारा जवाब, बोले- बीजेपी के...

इनेलो को राव नरेंद्र सिंह ने दिया करारा जवाब, बोले- बीजेपी के हाथों में खेल रही पार्टी

fok-media-samman-samaroh


Haryana News: हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इनेलो द्वारा लगाए गए आरोपों का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि इनेलो नेता बीजेपी के हाथों में खेल रहे हैं और इसलिए कांग्रेस पर हमेशा से तथ्यहीन, झूठ और राजनीतिक द्वेष पूर्ण आरोप लगाते आए हैं। सच्चाई यह है कि इतने वर्षों से इनेलो नेता, इस मामले में खुद कोर्ट में बुलाने पर भी पेश नहीं हो रहे हैं। जबकि हम स्वयं 2016 में इस मामले को लेकर कोर्ट में गुहार लगाई थी और इनेलो के नेताओं को पार्टी बनाया था। कोई भी नेता 9 साल में कोर्ट में पेश तक नहीं हुआ।


प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया आरोप


इनेलो ना तो सबूत लेकर कोर्ट में आई और ना ही जवाब देने की हिम्मत कर पाई। क्योंकि इस पार्टी को पता है कि उनके द्वारा जारी किया गया वीडियो पूरी तरह से एडिटेड है। इनेलो यह फर्जी वीडियो लेकर सामने आई थी, तब लोकायुक्त ने भी इसकी जांच की थी। फोरेंसिक जांच में यह साबित हो चुका है कि इनेलो की वीडियो एडिटर थी। इनेलो नेताओं से जब मूल वीडियो मांगा गया, तो उन्होंने जानबूझकर ब्लैंक पेन ड्राइव लोकायुक्त को सौंप दी और मूल वीडियो को छिपा लिया। क्योंकि मूल वीडियो सामने आने पर यह पार्टी पूरी तरह बेनकाब हो जाती।


हरियाणा में पूरी तरह साख खो चुकी- राव नरेंद्र


राव नरेंद्र ने कहा कि हरियाणा में पूरी तरह साख खो चुकी और बीजेपी की प्रोक्सी के रूप में काम करने वाली इस पार्टी के बयानों या टिप्पणियों का कोई महत्व नहीं है। ये लोग केवल झूठ और तथ्यहीन आरोपों के आधार पर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। इनके हर झूठ का जवाब पहले भी माननीय कोर्ट में दिया गया है।हम माननीय कोर्ट को मानने वाले लोग है। भविष्य में भी कोर्ट में ही जवाब दिया जाएगा। 


 


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular