spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘इनका तो हवा पानी भी बंद कर देना चाहिए’ पाकिस्तान पर भड़के...

‘इनका तो हवा पानी भी बंद कर देना चाहिए’ पाकिस्तान पर भड़के अनिल विज

fok-media-samman-samaroh


Haryana News: पाकिस्तान ने लोन की डिमांड की है। जिसको लेकर पाकिस्तान फिर से सवालों में हैं। इस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह टेरर फैलाते हैं इनका तो हवा पानी भी बंद कर देना चाहिए। पाकिस्तान द्वारा दूसरे देशों से मदद मांगने के जवाब में विज ने कहा यह युद्ध महाभारत की तरह है किसे पांडवो के साथ जाना है और किसे कौरवों के साथ जाना है। सभी देश भारत की पीठ के पीछे खड़े हो गए हैं। पाकिस्तान के साथ बस 2-3 देश हैं।


पाकिस्तान के साथ बने युद्ध के हालातों पर विज ने कहा कि युद्ध हो रहा है पाकिस्तान रो रहा है। आगे देखिए इसके साथ बनता क्या है। विज ने कहा कि सभी देशवासियों को इस दौरान एकजुट रहना चाहिए। विज ने मोदी को इस युद्ध का नायक बताया और कहा हमारे सैनिक सीमा पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।


पंजाब सरकार पर साधा निशाना


पंजाब द्वारा BBMB से पानी छोड़े जाने को लेकर हाईकोर्ट के आदेशों की भी अवहेलना करने पर बोलते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि एक बार फिर पंजाब सरकार ने साबित किया है कि वह किसी सविंधान और सविधानिक संस्था को नहीं मानती है। वहां जाकर फोर्स लगाकर ताले लगाना। उन्हें धमकाना ठीक नहीं है। यह कोर्ट के आदेशों की अवहेलना है।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular