spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHइंद्री में अनियंत्रित ट्रॉली पलटने से हुआ बड़ा हादसा, ड्राइवर की मौत,...

इंद्री में अनियंत्रित ट्रॉली पलटने से हुआ बड़ा हादसा, ड्राइवर की मौत, कंडक्टर गंभीर रूप से घायल

fok-media-samman-samaroh


Indri News: हरियाणा के इंद्री में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक कोर्सेट से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।


यमुनानगर से कोर्सेट से भरा ट्राला सोनीपत की ओर जा रहा था, जैसे ही इंद्री के गांव धूमसी के पास बड़ा हादसा हो गया। सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के प्रयास में ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर गन्ने के खेत में पलट गया। हादसे में ट्राला चालक (35वर्षीय भोपाल, निवासी सोनीपत) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने ट्राला चालक को मृत घोषित कर दिया, वहीं कंडक्टर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


ट्राला यमुनानगर से कोर्सेट लोड करके सोनीपत जा रहा था


घटना के बारे में जानकारी देते हुए संजय कुमार प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ट्राला यमुनानगर से कोर्सेट लोड करके सोनीपत जा रहा था। धूमसी के पास अचानक सामने से आ रही गाड़ी को बचाने में ट्राला अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular